Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 2, 2023

थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में ग्राम अर्जुन्दा में हुए बाफना जेवलर्स दुकान में चोरी करने वाले मुख्य सरगना सहित 12 आरोपी गिरफ्तार

 थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में ग्राम अर्जुन्दा में हुए बाफना जेवलर्स दुकान में चोरी करने वाले मुख्य सरगना सहित 12 आरोपी गिरफ्तार 




चोरी के करीबन 85 लाख रूपयों के सोने ,चांदी के जेवर के साथ आरोपी बालोद पुलिस के गिरप्त में

आरोपी जमीन में गढढा खोद रखते थे चोरी के सामग्री, मेटल डिटेक्टर का किया गया इस्तेमाल


आरोपियो के कब्जे से करीबन 1 किलो 300 ग्राम सोने व 31 किलोग्राम चांदी के जेवर किमती करीबन 85 लाख का व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल ,तवेरा कार चारपहिया वाहन ,मोटरसायकल, लोहे के राड आदि बरामद


आरोपियो द्वारा थाना देवरी के महालक्ष्मी जेवलर्स व अन्य जिले के कई दुकानो को भी बनाये थे निशाना।


 जिला बालोद ,राजनांदगांव ,महाराष्ट्र के हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला आरोपी का सुराग


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में ग्राम अर्जुन्दा में हुए बाफना जेवलर्स दुकान में चोरी करने वाले मुख्य सरगना सहित 12 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और चोरी के करीबन 85 लाख रूपयों के सोने ,चांदी के जेवर के साथ आरोपियों के पास से बरामद किया गया है।पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग आंनद छाबड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश  राठौर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी, एसडीओपी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक 138/2023 धारा 457,380, 34 भादवि के अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु बालोद से विशेष टीम गठित किया गया था। उक्त प्रकरण में 12 आरोपियो को चोरी के मशरूका करीबन 85 लाख सोने, चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया है। 



मामले का संक्षिप्त विवरण 

दिनांक 25.06.2023 को थाना अर्जुन्दा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक  24/25जून की दरम्यिानी रात उसके घर से लगे सोने, चांदी जेवरात के दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ कर कोई अज्ञात आरोपी के द्वारा दुकान में रखे सोने से बने जेवरात वजनी लगभग 1620 ग्राम , चांदी के जेवरात 31 किलो ग्राम तथा नगदी रकम 1,78,000 रूपये एवं दुकान में लगे सीसीटीवी डीवीआर किमती जुमला 95 लाख को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक -138/2023 धारा 457,380, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में जिला बालोद पुलिस की विशेष  टीम गठित किया गया । इस दौरान टीम के द्वारा ग्राम अर्जुन्दा जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर विशेष संसूचना एवं पाये तथ्यो तकनीकी साक्ष्यो के माध्यम से महत्वपूर्ण मास्टर प्लान तैयार कर टीम के द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में जाकर वहां से आरोपियो के संबध में सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया जिसमें एक संदेही चारपहिया वाहन व 04 संदिग्ध व्यक्तियों का होना पाया गया। टीम द्वारा जिला बालोद से राजनांदगांव , गोदिंया, नागपुर, सावनेर महाराष्ट्र के हजारों सीसीटीवी फुटेज को बारिकी से एनालिसिस कर राजनांदगांव में एक टीम कैम्प कर काफी मेहनत से प्रकरण में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज व संदेही गाड़ी के राजनांदगाव मे पहले से होना पाया गया उसके आधार पर 01 आरोपी लाखन सिंह भाटिया एवं महेश वालमिकी निवासी राजनांदगाव की पहचान होने पर उसे पकड़ कर उससे बारिकी से पूछताछ किया गया वह अपने कथन में बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जिला राजनांदगांव से जिला बालोद आकर आसपास क्षेत्रों में कंबल बेचने के नाम पर फेरी लगाकर सोने चांदी के दुकानो की रेकी करता था, बाद उसके संबध में अपने साथी महेश व पांढुुर्णा मध्यप्रदेश निवासी चंरण सिंह व संगम सिंह को सूचना देता था सूचना पाकर दोनो आरोपी राजनादगांव लाखन सिंह के घर में आये 10 दिन तक उसके घर में रूककर लगातार बालोद अर्जुन्दा देवरी के आसपास रेकी कर चोरी का योजना बनाए और 24/25जून की दरम्यिानी रात को चंरण सिंह ,संगम सिंह, लाखन सिंह व महेश वालमिकी चार पहिया वाहन तवेरा से अर्जुन्दा बाफना जेवलर्स जाकर दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ कर उसके दुकान में रखे सोने से बने जेवरात वजनी लगभग 1620 किलो ग्राम , चांदी के जेवरात 31 किलो ग्राम तथा नगदी रकम 1,78,000 रूपये एवं दुकान में लगे सीसीटीवी डीवीआर किमती जुमला 95 लाख को चोरी कर ले गये चोरी के बाद चारो लोग मोहारा राजनांदगांव पंहुच कर चोरी के सोने, चांदी के जेवरात आपस में बाट कर लाखन सिंह व महेश वालमिकी अपने घर राजनांदगाव व चंरण सिंह व संगम सिंह अपने घर पांढुुर्णा मध्यप्रदेष चलें गये। 

गठित टीम द्वारा आरोपी चरण सिंह व संगम सिंह के संबध में जानकारी प्राप्त कर आरोपियों के पतासाजी हेतु एक टीम अमृतसर पंजाब एक टीम पांढुर्णा मध्यप्रदेश रवाना किया गया था जिसमें टीम द्वारा पांढुर्णा मध्यप्रदेश पंहुचकर आरोपी चरण सिंह व संगम सिंह को पांढुर्णा मध्यप्रदेश से विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने से बने जेवरात वजनी लगभग 1620 किलो ग्राम , चांदी के जेवरात 31 किलो ग्राम बरामद किया गया आरोपियो द्वारा सोने ,चांदी के जेवरातो को जमीन में गड्ढा कर छुपाकर रखे थे। आरोपियो द्वारा अपराध में चोरी के तवेरा कार का उपयोग किया गया है और पुलिस को चकमा देने के लिए फर्जी अंको का नम्बर प्लेट बनवाकर उसका उपयोग करते थे। बालोद पुलिस द्वारा कंबल बेचने के नाम पर रेकी करने वाले आरोपियों के साथ आरोपी से चांदी के जेवर खरीदने वाले सोनार रामकुमार सोनी निवासी राजनांदगांव के विरूद्ध भी कार्यवाही किया गया है।

मध्यप्रदेश  की लोकल पुलिस के द्वारा चंरण सिंह व संगम सिंह के संबध में बताया की वह दोनो पाढुुर्णा मध्यप्रदेष के नामी अपराधी है जिसके खिलाफ कई राज्यों महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में कई प्रकरणो में अपराध दर्ज है। और ये दोनो काफी शातिर अपराधी है महाराष्ट्र और मध्यप्रदेष पुलिस पर मिर्ची पाउडर डाल कर हमला कर बार भाग गये है कई राज्यो की पुलिस इन दोनो अपराधियों को ढूढ रहे थे। 


उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में निरीक्षक अरूण नेताम ,निरीक्षक वीणा यादव, निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी, निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उप निरीक्षक शिशिर पांण्डेय, उप निरीक्षक यामन देवांगन, सउनि धरम भूआर्य , सउनि अजित महोबिया ,सउनि लता तिवारी, उसनि रमेश सिन्हा ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, रूमलाल चुरेन्द्र, राजेंद्र गिरी,आरक्षक विवेक शाही, पूरन देवांगन,संदीप यादव, राहुल मनहरे,  आकाश दुबे , विपिन गुप्ता , योगेश गेडाम, मिथलेश यादव, योगेश पटेल ,गुलजारी साहू ,  पीपेश्वर बंजारे, योगेश

 सिन्हा,आकाश सोनी, दमन वर्मा , विकास साहू, बनवाली साहू, भोप सिंह साहू, पूनम खरे , मनोज मेश्राम, धमेंन्द्र सेन,पावन धीर, महिला आरक्षक लता सोनवानी, भारती गोस्वामी व जिला राजनांदगांव पुलिस से आरक्षक अवधकिषोर साहू, मनीष वर्मा, मनीष मानिकपुरी व दुर्ग पुलिस से सउनि चंद्रषेखर सोनी, आरक्षक सहबाज खान, चितरंजन साहू, पंकज चतुर्वेदी की सराहनीय भूमिका रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad