गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी का याचिका हुई खारिज, 150 साल प्राचीन श्री हनुमान जी का बनेगा मंदिर
राजनांदगांव । डोंगरगढ़- स्टेशन रोड बुधवारी पारा समीप 150 वर्ष पुराना श्री हनुमानजी का मंदिर है जहाँ पर क्षेत्र के कई पीढ़ियों के द्वारा पूजा अर्चना किया जाता रहा है औऱ मंदिर काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो रहा है इसी को देखते हुए भक्तो ने मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया था लेकिन समीप में गुरुद्वारा है और गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी को यह गवारा नही हुआ कि बजरंग बली का मंदिर वहां पर पुनः निर्माण हो इस बात को लेकर उन्होंने पहले तो कुछ बैठेके की फिर थाना डोंगरगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस),थाना प्रभारी, व राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारीयो तथा गुरुद्वारा प्रबंधक व श्री मारोती नंदन समिति व गणमान्य नागरिकों के साथ तीन बैठक हो चुकी थी लेकिन कोई हल नही निकला उसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पास अपनी बात रखे लेकिन कोई हल नही निकला तो कोर्ट के शरण मे गए दो वर्ष तक सिविल न्यायालय में प्रकरण चला उसके बाद आज कोर्ट ने गुरुद्वारा प्रबंधक की याचिका को खरिज कर दिया श्री मारूति नंदन भक्त समिति की हुई जीत औऱ अब श्री हनुमानजी का मंदिर निर्माण करने के लिए रास्ता साफ हो गया इस जीत पर श्री मारूति नंदन भक्त समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.