धरसीवां रायपुर। आगामी 18 जुलाई 2023 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस यूनियन के द्वारा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह धींगान साहब एवं संस्थापक डॉ अनूप कुमार बेगी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं उसके पूर्व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गुलाब के महाराज जी के नेतृत्व में अति आवश्यक बैठक गढ़ कलेवा रायपुर में की गई जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती अनीता गुरु पंच जी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम ध्रुव साहब प्रदेश सह संगठन मंत्री संतोष कुमार साहू जी रायपुर शहर कार्यकारी जिला अध्यक्ष हेम कुमार रायपुर ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष सूरज कुमार गायकवाड धरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष कमल नारायण साहू जी धरसीवा ब्लाक महासचिव वीरेंद्र कुमार सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा जी सिमगा ब्लॉक उपाध्यक्ष रघुनाथ यदु जी धरसीवा ब्लॉक संगठन मंत्री गंगा दास मन हरे जी इंजीनियर अजय प्रकाश मानिकपुरी जी एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.