ग्राम रणवीरपुर स्थित रीपा की जय मां संतोषी स्व सहायता समूह और एनजीओ गरवीत फाउण्डेशन के बीच सेनेटरी पैड के लिए हुआ ओएमयू
एनजीओ द्वारा एक साल तक 19 लाख रूपए का लगभग 01 लाख पैकेट सेनेटरी पैड किया जाएगा क्रय
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ओएमयू होने पर स्व सहायता समूह की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
कवर्धा, 18 जुलाई 2023। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे की उपस्थिति में एनजीओ गरवीत फाउण्डेशन रायपुर और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) रणवीरपुर की जय मां संतोषी स्व सहायता समूह के बीच सेनेटरी पैड के लिए ओएमयू हुआ। ओएमयू के बाद एनजीओ गरवीत फाउण्डेशन ने तीन हजार पैकेट सेनेटरी पैड का ऑडर दिया और समूह को 57 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। कलेक्टर श्री महोबे ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यहां बताया गया कि एनजीओ गरवीत फाउण्डेशन द्वारा एक साल तक लगभग 01 लाख पैकेट सेनेटरी पैड क्रय किया जाएगा। जिसका मूल्य लगभग 19 लाख रूपए है।
जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि अब तक स्व सहायता समूह द्वारा 03 लाख रूपए का सेनेटरी पैड बाजार में विक्रय किया जा चुका है। रणवीरपुर की स्व सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि समूह में 09 सदस्य है। जिनके द्वारा सेनेटरी पैड का निर्माण किया जा रहा है। सेनेटरी पैड के विक्रय से लाभ मिल रहा है। आज ओएमयू होने से एनजीओं द्वारा एक साल तक लगभग 01 लाख पैकेट सेनेटरी पैड क्रय किया जाएगा। जिससे कार्य निरंतर चलेगा और लाभ भी होगा। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, श्री विकास , चेयर पर्सन श्री विजय लहरेउपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती की ओर अग्रसर हैं। रीपा के तहत विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं और युवाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार व स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने कबीरधाम जिले के प्रत्येक विकासखंड के दो-दो रीपा का निर्माण किया गया है। जिसका अब अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। रीपा द्वारा उत्पादित सामग्रियों का क्रय करने अब निजी कम्पनी, समाज सेवी संस्था सहित जिले के नागरिक भी रूचि दिखा रहे हैं।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.