Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 26, 2023

शहर में बचे हुए निर्माण कार्यो को लेकर अधिकारियों पर भड़के महापौर एवं आयुक्त,कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश: दुर्ग/ 25 जुलाई।नगर पालिक

 -शहर में बचे हुए निर्माण कार्यो को लेकर अधिकारियों पर भड़के महापौर एवं आयुक्त,कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश:



भिलाई, दुर्ग/ 25 जुलाई।नगर पालिक निगम डाटा सेंटर के सभागार में महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा समस्त योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई।जिसमे लोक कर्म विभाग प्रभारी अब्दुल गनी,कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,दिनेश कुमार नेताम सहित सभी इंजीनियर मौजूद रहें।बैठक में सबसे पहले अमृत मिशन योजना के अधिकारियों की क्लास ली।शक्ति नगर और आर्य नगर की नव निर्माण पानी टंकी को लेकर 15 दिन के भीतर शुरू करने की और पानी की टेस्टिंग करने की बात कही।उन्होंने कहा कि शटडाउन लेकर इंटर कनेक्शन का कार्य शुरू करें,बचे हुए कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।इसके बाद महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहर में आधे अधूरे निर्माण कार्यो को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को पूर्ण करने निर्देशित किया। महापौर और आयुक्त ने निर्माण कार्यो की पेंडिंग होने की स्थिति सामने आने पर अफसरों से रिपोर्ट मांगी।निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो में लेटलतीफी होने पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।साथ ही जल्द अधूरे काम पूरे करने के लिए निर्देश दिए।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यो में लेटलतीफी पर प्रभारी अब्दुल गनी की मौजूदगी में कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता द्वारा ठेकेदार के साथ बैठक आहुत करे।उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अधिकारियों के साथ आगे कार्यो की समीक्षा तय की जावेगी।बैठक में ठगड़ाबांध निर्माण कार्य पर जोर दिया गया साथ ही विधायक निधि,विकास निधि,नालीनिर्माण,गार्डन,डामरीकरण,सीसी सड़क,पेवर ब्लाक,गौरवपथ चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, सार्वजनिक शौचालय के साथ अन्य मदों से शुरू होने वाले कार्यो के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को तलब किया।आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यो के प्रति अधिकारी गंभीरता दिखाये।बैठक में मौजूद सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,वीपी मिश्रा,आरके पालिया,संजय ठाकुर,स्वेता महलवार,भारती ठाकुर,पंकज साहू के अलावा अमृत मिशन के कपीस दीक्षित मौजूद रहें।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad