Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 21, 2023

अंर्तरार्ज्यीय गांजा तस्करों पर थाना कुकदुर पुलिस ने लगातार बडी कार्यवाही कर कसा शिकंजा। बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 का चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

 थाना कुकदुर जिला कबीरधाम

अंर्तरार्ज्यीय गांजा तस्करों पर थाना कुकदुर पुलिस ने लगातार बडी कार्यवाही कर कसा शिकंजा।


बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 का चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

गांजा तस्कर के कब्जे से 81.520 किलो ग्राम गांजा बरामद किमती 410000 रू.

जप्त बोलेरो पीकअप वाहन किमती 10 लाख एवं 02 नग मोबाईल फोन किमती 8,000 रू. कुल जुमला किमती 1418000 (चौदह लाख अठ्ठारह हजार रू.)


              श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देषानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीष कुमार राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल के मार्गदर्षन  में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजा तस्करों पर कडी नजर रखी जाकर आवष्यक कार्यवाही हेतु निर्देषित किया था जिस पर उप निरीक्षक सुषील वर्मा, सउनि. प्रहलाद चन्द्रवंषी, प्र.आर. 399 संजू झारिया, आरक्षक 503 संदीप पाण्डेय, आर. 506 विनोद चतुर्वेदी, आर. 602 राजेष खुसरो एवं सहायक आरक्षक 838 षिवचरण यादव के टीम गठित किया गया था। गठित टीम द्वारा दिनांक 20.07.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 के चालक द्वारा अपने उक्त वाहन के डाला के नीचे बने चेम्बर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते पण्डरिया होते हुये बजाग म.प्र. की ओर ले जा रहा है कि मुखबीर की सूचना विष्वसनीय होने व सूचना तस्दीकी हेतु गवाहों एवं हमराह स्टॉफ सउनि प्रहलाद चन्द्रवंषी, प्र.आर. 399, आर. 503, 506, 602, सहा. आर. 838 के नाकाबंदी किया गया। मुखबीर के सूचना के अनुसार पण्डरिया की ओर से एक सफेद बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 आते दिखा जिसे नाकाबंदी दौरान रोका उक्त वाहन का डाला खाली था जो बोलेरो पीकअप वाहन के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक सिंह लोधी पिता जगदीष सिंह लोधी उम्र 30 साल साकिन मगरोन (बडी मगरोन) थाना सनौधा जिला सागर म.प्र. का निवासी बताया जिनका विधिवत् उक्त संदेही दीपक सिंह लोधी एवं उसका बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 की जामातलाषी लिया उक्त वाहन की बारीकी एवं सुझबुझ तलाषी लिया गया तलाषी दौरान खाली डाला को उठाकर चेक करने पर डाला के नीचे पृथक से चेम्बर होना पाया गया उक्त चेम्बर में 80 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ खाखी रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ मिला जिसका पहचान कराया जाकर मौके पर विधिसंगत सम्पूर्ण कार्यवाही की गई। घटना में प्रयुक्त बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 में रखे 80 पैकेट मादक पदार्थ गांजा का तौल कराया गया जिसका कुल वजन 81.520 कि.ग्राम किमती 410000 रू. एवं बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 किमती 1000000 रू. एवं दो नग मोबाईल को जप्त किया गया। उक्त आरोपी दीपक सिंह लोधी पिता जगदीष सिंह लोधी उम्र 30 साल साकिन मगरोन (बडी मगरोन) थाना सनौधा जिला सागर म.प्र. के विरूध्द थाना कुकदुर जिला कबीरधाम में अपराध क्रमांक 55/2023 धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट कायम कर गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेष कर ज्युडिषियल रिमाण्ड पर पेष किया जाता है। उरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सुषील वर्मा, सउनि. प्रहलाद चन्द्रवंषी, आर. 399 संजू झारिया, प्रआर. 15 इन्द्रकुमार दिवाकर, आरक्षक 503 संदीप पाण्डेय, आर. 506 विनोद चतुर्वेदी, आर. 59 दुजराम सिन्द्राम, आर. 602 राजेष खुसरो एवं सहायक आरक्षक 838 षिवचरण यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad