बलौदाबाजार,24 जुलाई 2023:- एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों में नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 सरखोर एवं आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 तिल्दा शामिल है। उक्त पदो के लिए आवेदन 21 जुलाई 2023 से 4 अगस्त 2023 तक बंद लिफाफे में अभ्यर्थी द्वारा पंजीकृत डाक के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन जिला बलौदाबाजार -भाटापारा के पते पर आवेदन कर सकते है। समयावधि समाप्त होने के पश्चात् आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी हेतु एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन से प्राप्त कर सकते है।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.