2 दिन के लिए बस्तर दौरा में निकले पवन साहू चारामा साहू समाज से किया मुलाकात
साहू समाज युवा प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने एवं संगठित करने बस्तर प्रवास के लिए निकले पवन साहू का तहसील साहू समाज चारामा में स्वागत सत्कार कर विशेष चर्चा किया गया।
कांकेर। पवन साहू ने कहा वास्तव में हमारा साहू समाज अन्य समाज को प्रेरणा देती हैं। समाज की रीति नीति एवं समाज का उत्थान, सामाजिक गतिविधियों / नियमों से युवा पीढ़ी अनभिज्ञ है। जिसके चलते युवा पीढ़ी समाज से नहीं जुड़ पाते और विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए 08/07/2023 से 10/07/2023 तक 2 दिन के लिए अपनी प्रदेश टीम के साथ रायपुर से बस्तर दौरा में निकले है।
बस्तर प्रवास में निकले पदाधिकारी गण -
पवन साहू प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़
उत्तम साहू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़
अनुराग साहू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
प्रह्लाद साहू प्रदेश उपाध्यक्ष
कामता कुमार साहू प्रदेशसंगठन सचिव
सुमित राज साहू संगठन महामंत्री रायपुर संभाग
दिलीप साहू उपाध्यक्ष रायपुर संभाग
युवराज साहू संगठन सचिव रायपुर संभाग का चारामा पहुंचने पर तहसील चारामा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा पुष्प हार से स्वागत किया गया। जिसमें तहसील संयोजक हेमंत कुमार साहू, सहसंयोजक हरी साहू, हेमदेव साहू, प्रतीक साहू, योगेश और अन्य सम्मिलित रहे।
सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.