Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 8, 2023

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज युवाओं के अध्ययन एवं कैरियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी अब अंग्रेजी में पढ़ेंगे कॉलेज के युवा शासन की पहल पर जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज सोमनी में इस वर्ष से पढ़ाई होगी प्रारंभ कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023

 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज युवाओं के अध्ययन एवं कैरियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी


 अब अंग्रेजी में पढ़ेंगे कॉलेज के युवा

शासन की पहल पर जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज सोमनी में इस वर्ष से पढ़ाई होगी प्रारंभ

कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023

राजनांदगांव 07 जुलाई 2023। शासन की पहल पर जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज सोमनी में इस वर्ष पढ़ाई प्रारंभ हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप अंग्रेजी माध्यम से कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई प्रारंभ होने से युवाओं के अध्ययन एवं कैरियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। सोमनी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज में अब तक 34 बच्चों ने प्रवेश लिया है। कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है। यहां 100 बालक एवं 100 बालिका के लिए छात्रावास की सुविधा है। कॉलेज कैम्पस में लाईब्रेरी तथा जिम के साथ ही वाई-फाई की सुविधा से लैस है। अभी वर्तमान में यहां बीएसीसी कम्प्यूटर का 50, बीएससी बायो का 50, बीकॉम 50, बीकॉम कम्प्यूटर एप्लीकेशन 50, बीसीए 50 सीट हैं।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज सोमनी के प्राचार्य श्री आरके ठाकुर ने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय में 12 शिक्षकों की भर्ती की गई है। 5 नियमित अध्यापक एवं 7 अतिथि अध्यापक है, 5 सर्वसुविधायुक्त प्रयोगशाला है। कॉलेज की छात्रा नेहा ने बताया कि वे सुकमा से यहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज में प्रवेश लेने आयी है। यहां बहुत अच्छी सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की यह सोच बहुत अच्छी है कि अंग्रेजी माध्यम में स्कूल और कॉलेज खोले हैं। हम जैसे छोटे गांव के लोगों को पढऩे का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad