अधिकारी/कर्मचारियों ने पाँच सूत्रीय माँगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
पिथौरा- आज दिनाँक ७/७/२०२३ को प्रदेश के समस्त कर्मचारी संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के बेनर तले छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों/अधिकारियों के पाँच सूत्रीय माँगों के संदर्भ में एकदिवसीय आंदोलन पर रहे। प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समय-समय पर ज्ञापन, धरना,प्रदर्शन व आंदोलन के द्वारा पाँच सूत्रीय माँगों के लिए ध्यानाकर्षण किया जाता रहा है।
परंतु शासन द्वारा माँग के संदर्भ में कोई संज्ञान नहीं लेने के कारण आक्रोशित हैं।
आज जनपद परिसर में आवाज बुलंद करते हुए सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फ़ेडरेशन ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष तुलसी पटेल ने पाँचों माँगों का समर्थन करते हुए पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की माँग किये।पंचायत विभाग के वरिष्ठ करारोपण अधिकारी सुशील चौधरी ने गृह भाड़ा भत्ता को पुनरीक्षित करने की माँग किये। अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी/अधिकारी संघ पिथौरा इकाई के अध्यक्ष,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारिका पटेल ने पाँच सूत्रीय माँग पर प्रकाश डालते हुए चार स्तरीय वेतनमान प्रदान करने व अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को नियमित करने की माँग की है।
छ.-ग. टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान ने पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने हेतु प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना किये जाने और पूर्ण पेंशन का लाभ अर्हतादायी सेवा ३३ वर्ष के स्थान पर २५ वर्ष किये जाने की माँग रखी। शिक्षक संघ के अध्यक्ष रोहिणी कुमार देवांगन ने सभी माँगों पर ध्यानाकर्षण करते हुए राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों को केन्द्र के समान देय तिथि से मंहगाई भत्ता स्वीकृत करने की पुरजोर अपील की। आज के कार्यक्रम का संयोजन कर संयुक्त मोर्चा के सभी घटकों को अपील करते हुए पुनीत सिन्हा ने आह्वान किया कि सारे कर्मचारी अपनी माँगों को पूर्ण करने के लिए एकजुट रहें। लेखराम साहू,रामकुमार नायक,महेन्द्र चौधरी,सुशील प्रधान,चन्दर साहू, मीना लाल,भोजराज साव, विकास अग्रवाल, सुदामा बरिहा,जसवंत पैकरा ने अपने विचार व्यक्त किये,पश्चात बरसते पानी में सैंकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारियों ने गगनभेदी नारों के साथ मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौंपे।कार्यक्रम का संचालन डोलामणि साहू ने किया। कार्यक्रम में अरुण देवता,श्यामकुमार पटेल,सुखसागर जगत,पुष्पलता रात्रे,योगी साहू, अन्तर्यामी प्रधान, दुर्वासा गोस्वामी, नितेश साहू, एस एस मिश्रा,पदमोलोचन प्रधान, नरेश नायक,रोशन डड़सेना, गौरीशंकर पटेल,विजयप्रधान,तुलसी बरिहा, रमेश साहू, हीरालाल साहू, टीकम ध्रुव,विवेक दीक्षित, नरेन्द्र बोरे, विद्यानन्द पटेल, ठाकूर राम ध्रुव, भानुप्रताप ठाकुर, राजेश साहू, यशवंत साहू,सहित सैकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।(फ़ोटो)



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.