बेलतरा के पास भीषण बस हादसे में 3 लोगों की मौत दर्जनभर घायल
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर,.... नेशनल हाईवे में बेलतरा के पास की घटना आज सुबह नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंबिकापुर विश्रामपुर से लग्जरी बस रायपुर जा रही थी सुबह 5:00 बजे बेलतरा के पास पहुंचे ही थे कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से खड़े हुए ट्रेलर में टकरा गई जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए जिसमें से 1 और मौत की सूचना आ रही है इस तरह 3 लोगों की मौत हो गई ,बस में कुल 47 लोग सवार थे, घटनास्थल पर तहसीलदार के द्वारा तत्कालिक इलाज के लिए ₹20 की मुआवजा राशि दी गई वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक को ₹4-4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की, बताया जा रहा है जो ड्राइवर गाड़ी चलाते आ रहा था वह टोल प्लाजा तक गाड़ी चलाने के बाद नींद आने की वजह से दूसरे ड्राइवर को गाड़ी दिया दूसरा ड्राइवर स्टेरिंग पर बैठने के बाद टोल प्लाजा से कुछ ही दूर कोलवासरी बेलतरा के पास पहुंचा ही था की खड़ी हुई ट्रेलर पर बस जा कर घुस गई, सूचना तो यह भी है की जो ड्राइवर विश्रामपुर चलाते आ रहा था वह केबिन में सोया हुआ था और हादसे में उसकी भी मौत हो गई
जिसकी सूचना किसी ने 112 और रतनपुर थाने में दी, तत्काल रतनपुर थाना के स्टाफ वहां पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया कुछ लोगों को गंभीर अवस्था में सिम्स रिफर किया गया यह भीषण घटना नेशनल हाईवे 130 रतनपुर थाना अंतर्गत बेलतरा के पास की है, जहां पर अवैध कोयले के कारोबार की वजह से आए दिन सड़कों पर ट्रेलर खड़े रहते हैं इन ट्रेलर में ना तो पीछे रेडियम होता है और ना ही लाइट, यह भी एक्सीडेंट का एक बड़ा कारण है,
इस घटना में जिन तीन लोगों की मौत हुई है उसमें सूरजपुर सजन, सुखदेव सिंह और बलरामपुर जिला ग्राम आरा निवासी ड्राइवर अकरम खान शामिल है जिसमें सूरजपुर के मंडल अध्यक्ष नीलू गुप्ता और विशंभर यादव को गंभीर अवस्था में अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया है जिनका उपचार जारी है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.