Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 7, 2023

संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रीना अजय जायसवाल थी मुख्य अतिथि

 संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न    जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रीना अजय जायसवाल थी मुख्य अतिथि




          कोरबा/कटघोरा-  संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संकुल विजयनगर(बिंझरा)मे बडे धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष शिक्षा स्थाई समिति श्रीमती रीना अजय जायसवाल के साथ विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय जायसवाल, जनपद सदस्य श्रीमती शैलबाई कंवर, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान, श्रमिक नेता गण  संजीव शर्मा ,धरमलाल टंडन ,पूर्व सरपंच विजय प्रताप सिंह, उपसरपंच शिवपाल चौहान, प्राचार्य श्रीमती नीलू अवस्थी, वरिष्ठ प्रधानपाठक सर्वेश सोनी व संकुल के सभी प्रधानपाठको संग कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे


विकासखंड शिक्षा अधिकारी आई पी कश्यप आदि ने नव प्रवेशी पांच प्राथमिक विद्यालय के 15 ,तीन माध्यमिक विद्यालय के 15 व हाईस्कूल विजयनगर के 20 छात्र छात्राओ का मुह मीठा कर गुलाल लगा व माला पहनाकर व निःशुल्क पाठ्यपुस्तक व गणवेश के संग गुब्बारा भेंट कर उनकी खुशियो मे सहभागिता निभाई, इस अवसर पर विगत वर्ष हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मे  उच्च स्थान प्राप्त किये तीन छात्र छात्राओ को शील्ड व प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया व हाईस्कूल विजयनगर की नवप्रवेशी कक्षा नवमी की 22 छात्राओ को सरस्वती सायकिल योजना तहत नई साईकिल का भी वितरण किया ।इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कश्यप ने विद्यार्थीगणो के शैक्षिक गुणवत्ता, अधिकाधिक व नियमित उपस्थिति हेतु शिक्षक शिक्षिकाओ व विद्यार्थियो को अनेक उदाहरण देकर प्रेरित किया,कार्यक्रम का संचालन कर रहे सर्वेश सोनी ने हाईस्कूल विजयनगर को हायर सेकेण्डरी मे उन्नयन,कोयलांचल के अन्य प्रतिष्ठित अशासकीय शालाओ मे  एसईसीएल द्वारा निर्मित किये गये सर्व सुविधायुक्त शौचालय व मूत्रालय की पुनर्वास ग्राम विजयनगर के सभी शालाओ मे भी निर्माण किये जाने,जिलाधीश श्री संजीव झा जी के संयुक्त परामर्श दात्री की बैठक मे दिये गये निर्देश अनुसार कोयलांचल के पुनर्वास ग्राम मे निहित शिक्षक शिक्षिकाओ व कर्मचारियो को एसईसीएल की कालोनियो मे वर्गवार आवास आबंटित करने,रेल्वेकालोनी शक्तिनगर से दीपका चौक तक विद्यार्थीगणो को निःशुल्क बस सुविधा प्रदान करने व मिडिल स्कूल बिंझरा व प्राथमिक शाला बिंझरा मे पदोन्नति से हूई शिक्षको की अत्यंत कमी को तत्काल भरपाई करने के साथ पुनर्वास ग्राम की सडको की खंभो मे ट्यूबलाइट या बल्ब आदि लगाने की ग्राम वासियो की मांग को प्रस्तुत किया जिसपर जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाकर माननीय जिला पंचायत उपाध्यक्ष महोदय ने आश्वस्त किया,श्रमिक नेताओ ने भी अपनी ओर से इस हेतु पहल का भरोसा दिलाया।श्री अजय जायसवाल ने माननीय विधायक से भी इन मांगो पर त्वरित कार्रवाई किये जाने की अपेक्षा की। कार्यक्रम मे मिडील स्कूल विजयनगर व बिंझरा की छात्राओ ने मनोहारी छत्तीसगढी नृत्य प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।सरस्वती वंदना,छत्तीसगढी राजगीत व स्वागत गीत हाईस्कूल विजयनगर की छात्राओ ने प्रस्तुत किया,मंच संचालन श्रीमती अनिता पटेल,श्री कमल मरकाम और श्रीमती  सुमन चौबे के साथ सर्वेश सोनी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे संकुल शैक्षिक समन्वयक मसीहऊल्लाह अंसारी संग संकुल के अधिनस्थ स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  संकुल प्राचार्य श्रीमती नीलू अवस्थी ने सभी को गरिमामय उपस्थिति व सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार प्रकट किया।कार्यक्रम मे शिक्षक शिक्षिकाओ मे श्रीमती कमला पटेल, श्रीमती लीली ग्रेस कुजूर,श्रीमती अल्का सोनी,श्रोमती वीणा पाण्डेय,श्रीमती मोनिका तिर्की,श्रीमती प्रमिला राजवाडे,श्रीमती भीमेश्वरी राठौर, श्रीमती रेणूसिंह, विद्यासागर साव, ओग्रे,टिकैतराम निर्मलकर, श्रीमती संध्यारानी ठाकुर, श्रीमती प्रेमलता सोनी,अनिल कौशिक व श्रीमती अनुपमा कौशिक के साथ अनेक ग्रामीणजन व भारी संख्या मे विद्यार्थीगणो की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad