Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 1, 2023

बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को दिया जा रहा आर्थिक संबल - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शासकीय नौकरियों में बड़ी संख्या में भर्ती के साथ ही प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोडऩे का कार्य जारी बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिले के 4910 हितग्राहियों को 1 करोड़ 22 लाख रूपए की रशि उनके खाते में की गई अंतरित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के 470 हितग्राहियों के खाते में 1 करोड़ 83 लाख रूपए की राशि की गई अंतरित

 सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन

बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को दिया जा रहा आर्थिक संबल - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल


 शासकीय नौकरियों में बड़ी संख्या में भर्ती के साथ ही प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोडऩे का कार्य जारी

बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिले के 4910 हितग्राहियों को 1 करोड़ 22 लाख रूपए की रशि उनके खाते में की गई अंतरित

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के 470 हितग्राहियों के खाते में 1 करोड़ 83 लाख रूपए की राशि की गई अंतरित  


राजनांदगांव 30 जून 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में बेरोजगारी भत्ता योजना तथा प्रधानमंत्री योजना के तहत किस्त की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 4910 हितग्राहियों को 2500 रूपए प्रतिमाह के मान से 1 करोड़ 22 लाख रूपए की रशि उनके खाते में अंतरित की गई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 470 हितग्राहियों को 1 करोड़ 83 लाख 18 हजार रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित की गई। इस अवसर छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराना चाहती है। इस उद्देश्य से जहां शासकीय नौकरियों में बड़ी संख्या में भर्तियां की जा रही हैं, वहीं युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोडऩे का काम भी साथ-साथ चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोडऩे का काम भी साथ-साथ चल रहा है। प्रदेश में कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त 4 हजार से अधिक युवाओं को तीन माह में स्व-रोजगार और रोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी उस समय होगी, जब बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवा रोजगार से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप यदि ठान लें तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन अभी वर्ष 2023 चल रहा है। 10 साल की अवधि में इस योजना के अनेक नये हितग्राही जुड़े हैं। राज्य के भ्रमण के दौरान अनेक हितग्राही आवास की मांग करते है। नये हितग्राहियों को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए हमने 01 अप्रैल से आर्थिक सर्वेक्षण कराया है, जिसका डाटा एनालिसिस का काम चल रहा है। इस सर्वेक्षण के आधार पर राज्य सरकार केन्द्र से इन नये हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने का आग्रह करेगी। यदि ऐसा नहीं होता तो छत्तीसगढ़ सरकार अपने बलबूते पर इन हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाएगी।

कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने सभी बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवाओं  को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेरोजगारी भत्ता की राशि का उपयोग अपनी पढ़ाई के लिए करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिले में लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 24 विभिन्न कंपनी एबीस, आरोहण बीपीओ, एसबीआई लाईफ, एसआईएस जैसी कंपनियों में भर्ती की गई हंै। इस दौरान हंशुल चन्द्राकर, लुकेश्वर कुमार ने बताया कि वे एमसीए कर रहे है और बेरोजगारी भत्ता की राशि का उपयोग किताब खरीदीने, फार्म भरने, अध्ययन सामग्री लेने में उपयोग कर रहे है। लिकेश्वर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प से हॉस्टल वार्डन की नौकरी मिली है। निशा यादव ने बताया कि उन्हें होम लाईफ केयर में नौकरी मिली है और बेरोजगारी भत्ता की राशि का उपयोग अपनी पढ़ाई के लिए कर रही है। नरेश हिरवानी ने बताया कि उन्हें प्लेसमेंट कैम्प से डाटा एण्ट्री की नौकरी मिली है। सभी ने बेरोजगारी भत्ता की राशि मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों ने किस्त की राशि मिलने पर खुशी जाहीर की। उन्होंने कहा कि अपने घर का सपना पूरा हो रहा है। इस अवसर पर युवाओं को अतिथियों ने रोजगार सर्टिपिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक श्री भोलाराम साहू, समाजसेवी श्री पदम कोठारी अन्य जनप्रतिनधि एवं अधिकारी, बेरोजगारी भत्ता एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना से लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राही उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad