Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 25, 2023

गांव में जब एक साथ जली 4 चिताएं, पसरा मातम

 मध्य प्रदेश सिवनी

गांव में जब एक साथ जली 4 चिताएं, पसरा मातम


सी एन आई न्यूज/सिवनी। दिनांक 24/07/2023 जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर विकासखंड कुरई के अंतर्गत गांव धोबीसर्रा में रविवार की शाम लगभग 4 बजे चार बच्चे खेलते-खेलते नहाने के लिए पास के एक तालाब में चले गए और वहां डूब गए। सोमवार को चारों बच्चों का जब अंतिम संस्कार हुआ तो गांव में मातम छा गया। कम उम्र के मृत दो बालकों को गांव में ही दफनाया गया तथा एक मृतक बालक का अग्निदाह किया गया। तथा एक पड़ोस के गांव लामाज्योति निवासी बालक के शव को गांव ले जाकर वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

कुरई थाना प्रभारी नंदकिशोर धुर्वे के मुताबिक धोबीसर्रा गांव के 5 साल के ऋषभ पुत्र प्यारे लाल विश्‍वकर्मा, 6 साल के आरव पुत्र यशवंत तुमराम, 10 साल के रितिक पुत्र सुनील चक्रवर्ती और 8 साल के आयुष पुत्र सोनू विश्‍वकर्मा की तालाब में डूबने से मौत हुई है। हादसे की जानकारी लगते ही कुरई एसडीएम रेखा देशमुख व तहसीलदार इमरान मंसूरी के साथ बरघाट विधायक भी गांव आए और बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाया।

धोबीसर्रा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक किसान के खेत में तालाब है। बरसात के मौसम में तालाब में 11-12 फीट तक पानी भर गया, जिसके कारण चारों बच्चे पानी में डूब गए। हादसे के समय बच्चों के परिजन अपने अपने खेत में थे। जब वे वापस लौटे और घर व आसपास बच्चे नहीं दिखे तो उनकी खोजबीन शुरु की।

इस दौरान गांव वालों को तालाब के पास बच्चों के कपड़े दिखाई दिए। तालाब के पानी में चारों बच्चे भी मिल गए पर तब तक पानी में डूबने से उनकी मौत हो चुकी थी। सोमवार को बच्चों का जब अंतिम संस्कार किया गया तो परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल था वही गांव के सभी ग्रामीणों की आंखों में मैं आंसू छलक रहे थे।                                 छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad