Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 8, 2023

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, विकासखंड नरहरपुर द्वारा अपने 5 सूत्री मांगों को लेकर के दिनांक 7 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को प्रांत व्यापी काम बंद हड़ताल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया

 


कांकेर छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, विकासखंड नरहरपुर द्वारा अपने 5 सूत्री मांगों को लेकर के दिनांक 7 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को प्रांत व्यापी काम बंद हड़ताल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन  किया गया ,जिसमे में समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण सम्मिलित होकर सरकार के समक्ष अपना आवाज बुलंद किए।छत्ती सगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा विकास खण्ड नरहरपुर के अध्यक्ष श्री यमुना प्रसाद रणबकला  ने  कहा कि शासन के द्वारा हमारे मांगो पर उचित निर्णय नहीं लिये जाने के कारण प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हमारी पांच सूत्रीय मांगे है

 छठवे वेतनमान के आधार पर देय गृह भाड़ा भत्ते को सातवें वेतनमान के आधार पर केन्द्रीय दर पर पुनरीक्षित किया जावे। राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जावे। प्रदेश के कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को लेकर गठित पिंगुआ कमेटी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में वेतन विसंगति हेतु गठित समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जावे। कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन हेतु राज्य के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान क्रमश: 08, 16, 24 एवं 30 वर्ष की सेवा अवधि उपरांत किया जावे एवं अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित किया जावे। पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना की जावे एवं पूर्ण पेंशन का लाभ दिया जाए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्री धनी राम सिन्हा एवम चंद्रहास सिन्हा द्वारा दिया गया।


सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad