Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 26, 2023

रात्री बइठका: रात्रि 8 बजे ग्राम मटेवा पहुंचकर ग्रामीणों से मिले विधायक मंडावी विधायक ने ग्राम पंचायत मटेवा को ही लगभग 2 करोड़ 15 लाख के विकास कार्यों का दिया है सौगात

 रात्री बइठका: रात्रि 8 बजे ग्राम मटेवा पहुंचकर ग्रामीणों से मिले विधायक मंडावी


 विधायक ने ग्राम पंचायत मटेवा को ही लगभग 2 करोड़ 15 लाख के विकास कार्यों का दिया है सौगात


 मोहला - मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी मंगलवार को संध्या 7 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता अगनू राम कुमेटी से मिलने निज निवास डोंगरीटोला पहुंचे ज्ञात हो की अगनू कुमेटी कुछ समय से स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। विधायक ने कुमेटी का हालचाल जाना और उनके निवास में ही ग्राम के कार्यकर्ताओं से पार्टी संबंधी गतिविधि पर चर्चा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा किया।

 तदुपरांत विधायक रात 8 बजे ग्राम मटेवा पहुंचकर चैतराम टेकाम के घर बैठक किया जहां ग्रामीण महिला पुरुष भारी संख्या में उपस्थित थे। क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुमेटी ने ग्रामीणों को गांव में हो रहे विकास कार्य तथा समस्या से विधायक को अवगत कराने का आह्वान किया।

ग्रामीणों ने इस अवसर पर मुख्य रूप से धान खरीदी केंद्र तक विद्युत पोल, ककईपार में 10+2 कक्षा संचालित तथा गोटाटोला में अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल का मांग किया।

विधायक ने रात्रि बैठक में क्रम से ग्रामीणों के बातों को सुनकर अपना विचार रखा उन्होंने बताया की कांग्रेस की सरकार ने सतत साढ़े 4 साल तक सभी वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है। विधानसभा क्षेत्र के मोहला-मानपुर-चौकी का जिला बनना किसी सपने से कम नहीं है जिससे सारी समस्या का हल हो जा रहा है। जोन प्रभारी कपिल कोमरे ने बताया की इंद्रशाह मंडावी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मटेवा में ही धान खरीदी केंद्र, प्राथमिक शाला एवम माध्यमिक शाला तक सीसी रोड, सीसी रोड, धान संग्रहण केन्द्र में चबूतरा निर्माण, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन वर्कशेड, कलचुवा में सामुदायिक भवन निर्माण, सोलर आधारित नलजल योजना, दुगाटोला में शीतला मंदिर सामुदायिक भवन, रंगमंच निर्माण, प्राथमिक सेवा सहकारी समिति में गोदाम सह शॉप, रूम, टॉयलेट का स्वीकृति, भुर्साटोला में तालाब पचरीकरण, कलचुवा में रंग मंच निर्माण सहित कुल लगभग 2 करोड़ 15 लाख के विकास कार्यों का घोषणा भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है।

*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad