शिक्षा विभाग का विकास खंड स्तरीय बैठक हायर सेकेंडरी स्कूल घिरघोली में संपन्न
छुई खदान _विकास खंड छुई खदान के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर के डड़सेना, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जी सुधाकर,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री एन के त्रिपाठी, बी आर सी श्री सतीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकुल केंद्र _घिरघोली के अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल घिरघोली में ब्लाक के समस्त हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी के प्राचार्यो एवं समस्त संकुल समन्वयकों का बैठक लिया गया। जिसमे विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री आर के डड़सेना ने बताया की आगामी शिक्षा सत्र 2023-2024 का आगाज हो चुका है अत: आप सभी लोग शासन के मंशानुरूप सभी शालाओ में शाला प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि पंच,सरपंच,जनपद,जिला सदस्य,विधायक और पालको को सादर आमंत्रित करे । शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों और अंगना म शिक्षा के सक्रिय महिलाओं को भी आमंत्रित करते हुए धूमधाम से शाला प्रवेश उत्सव मनाने की व्यवस्था बनाए। सरकार के द्वारा शाला में अध्यननरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक, सायकिल का वितरण किया जाता है। साथ ही सभी बच्चों को छात्र वित्ति प्रदान किया जाता है जिसके लिए आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु बच्चों और पालकों को प्रेरित करे।आपके आसपास कक्षा आठवीं पास कोई भी बच्चा शाला में दाखिला लेने से न छूटे ।अगर किसी को कोई समस्या हो रही है तो स्थानीय स्तर पर समाधान निकालते हुए हल करने का प्रयास करे।शासन की जो भी योजना बच्चों और पालकों के लिए लाते हैं उनका समय पर जानकारी न मिलने के कारण वंचित हो जाते हैं।अत: सभी प्राचार्यों और संकुल समन्वयक की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।आज की बैठक को विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री आर के डडसेना,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जी सुधाकर,श्री एन के त्रिपाठी, बी आर सी श्री सतीश श्रीवास्तव ने संबोधित किया जिसमें ब्लाक के 40 प्राचार्यों और 39 संकुल समन्वयको ने भाग लिया। बैठक की स्थानीय व्यवस्था हेतु हायर सेकेंडरी स्कूल घिरघोली के प्राचार्य श्री आनंद वहाने जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया यह जानकारी श्री जी आर टंडन संकुल समन्वयक घिरघोली ने दिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.