मोहला विकासखंड के दौरे पर रहे विधायक मंडावी दुखद घटना उपरांत परिजनों से मिलकर बांटा दुख
घासीटोला, पलांदूर, रायसिंह साल्हे तथा करमोता में शोक संतप्त परिजनों से किया मुलाकात
मोहला - विधायक इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन गत दिनों मोहला विकासखंड के दौरे पर रहे। विधायक विभिन्न दुखद घटनाओं में घासीटोला, पलांदूर, रायसिंह साल्हे तथा करमोता में शामिल हुए तथा परिजनों से मिलकर दुख बांटा एवं संवेदना प्रकट किया।
विधायक रविवार को रात्रि 8 बजे ग्राम घासीटोला पहुंचे जहां कृष्णा सोरी के 17 वर्षीय सुपुत्र कृतज्ञ सोरी का अर्जुनी में बिजली करेंट के चपेट में आ जाने से असामयिक मृत्यु हो गया। कृतज्ञ सोरी अपने माता पिता के इकलौते संतान थे, विधायक ने परिवार से मुलाकात किया तथा जवान पुत्र के निधन पर दुख जताया। बिजली विभाग के अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण से अविलंब मुआवजा प्रकरण बनाने निर्देशित किया।
तत्पश्चात विधायक रात्रि 9.30 बजे ग्राम पलांदुर पहुंचकर कोला परिवार में स्वर्गीय शंकर कोला के परिजनों से मुलाकात किया तथा परिवार वालों को ढांढस बंधाया, उनके बच्चों को संबल प्रदान दिया।
सोमवार को हरेली तिहार के बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री अन्नपूर्णा ठाकुर के आकस्मिक निधन पर ग्राम रायसिंह साल्हे पहुंचकर अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुए तथा स्वर्गीय अन्नपूर्णा ठाकुर के सामाजिक तथा राजनैतिक जीवन को याद कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए।
इसके बाद विधायक ग्राम करमोता पहुंचे जहां रविवार को गंवर सिंह मेरिया के 37 वर्षीय सुपुत्र संजीत मेरिया के असामयिक निधन पर परिजनों से मुलाकात किया। ज्ञात हो की संजीत मेरिया बारिश के दौरान नदी में निजी ट्रैक्टर को धोने गए थे इसी दरम्यान नदी में अचानक जल स्तर बढ़ जाने से वह खुद को संभाल नहीं पाया तथा पानी की धार में बह गया और जान गंवानी पड़ी। नदी में अधिक जल स्तर होने से संजीत को ढूंढ पाना मुश्किल हो रहा था जिसे ढूंढने के लिए विधायक ने दूरभाष से प्रशासन एवं गोताखोरों की टीम को निर्देशित कर रेस्क्यू को अंजाम दिया तब जाकर सोमवार को बॉडी को रिकवर किया जा सका तब उनका अंत्येष्टि क्रियाकर्म किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.