खेल एकता, सामाजिकता, देश प्रेम और अनुशासन की भावना पैदा करता है - बिरेन्द्र कुमार मसिया
जोन स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र कुमार मसिया
मोहला मानपुर अं.चौकी - मोहला मानपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत मुरेटीटोला में जोन स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक का आयोजन किया गया । जिसमे जिला पंचायत सदस्य व आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिरेन्द्र कुमार मसिया जी के मुख्य आतिथ्य में खेल का शुभारंभ किया गया । मसिया जी ने सभी खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दिए और कहा कि खेल जीवन मे देश प्रेम , एकता , सामाजिकता और अनुशासन की भावना रखता है । खेल जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है खेलो से शरीर व मन प्रशन्न रहता है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को सरहाना करते हुए खेल के आयोजन कर्ताओं को भी शुभकामनाएं दिए । इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री नरोत्तम देहारी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अं.चौकी , बी.पी चुरेंद्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी अं.चौकी , सरपंच नेतामटोला , सरपंच देवरसुर, सरपंच देववावड़ी , सरपंच मुरेटीटोला, समस्त राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यो की गरिमामयी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।*
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.