Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 4, 2023

श्रावण पर्व : सिद्धपीठ श्री रुक्खड़ स्वामी मंदिर में प्रतिदिन होगा पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक

 श्रावण पर्व : सिद्धपीठ श्री रुक्खड़ स्वामी मंदिर में प्रतिदिन होगा पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक



ख़ैरागढ़ । 4 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण पर्व को लेकर सिद्धपीठ श्री रुक्खड़ स्वामी मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री रुक्खड़ स्वामी ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि परंपरा अनुसार प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग का निर्माण व अभिषेक किया जाएगा। प्रत्येक सोमवार को महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। पूजन में शामिल होने वाले प्रत्येक शिव भक्त के लिए अलग से पार्थिव शिव लिंग का निर्माण किया जाएगा।


जिसमें शिव भक्त परिवार सहित शामिल हो सकते हैं। इसके लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। मासिक पूजन हेतु 3 जुलाई तक इक्छुक श्रद्धालु अपना स्थान सुनिश्चित कर लें। ताकि पूजन की शेष व्यवस्थाएं भी पूर्ण कर ली जाएं।


चढ़ा सकते हैं चोला व भोगराग

दो माह के मासिक पूजन,एक माह के पूजन व प्रत्येक दिन के पूजन व प्रत्येक सोमवार के पूजन के लिए कूपन मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त श्री रुक्खड़ स्वामी महाराज के हाथों से स्थापित सिद्ध शिव पीठ में प्रत्येक सोमवार को बादाम व घी का चोला चढ़ाया जाएगा। व प्रत्येक दिन भोगराग व सोमवार के दिन विशेष भोगराग लगाया जाएगा। जिसे भी श्रद्धालु अर्पित कर सकते हैं।


इसलिए बढ़ जाता है महत्व


मंदिर के महंत प्रमोद गिरी गोश्वामी ने बताया कि 19 वर्षों बाद ऐसा योग बन रहा है। जिसमें श्रावण 2 माह का है। जिसमें अधिमास भी शामिल है। ऐसे अवसर पर सिद्धपीठ में पूजन का विशेष महत्व है। श्री रुक्खड़ स्वामी मंदिर रुक्खड़ बाबा की तप्पस्थली रही है। जिसकी वजह से यहां पूजन का महत्व बढ़ जाता है।


प्रशिक्षित आचार्य कराएंगे पूजन 


मंदिर में श्रावण मास में आयोजित होने वाले पूजन प्रशिक्षित आचार्य मंत्रोच्चार के साथ कराएंगे। जो प्रत्येक दिन मंदिर में उपलब्ध रहेंगें। 


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad