लोगों को जागरूक करने मोबाइल वैन रवाना
डोगरगांव : छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव होना है जिसकी तैयारी सभी पार्टी दलों ने शुरू कर दी है l वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी अपनी ओर से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है l इसी कड़ी में मतदान केंद्रों में वोटरों को जागरूक करने के लिए जिला कलेक्टर के आदेश पर राजनांदगांव के सभी चुनाव केंद्रों में ई वी एम मशीन का डेमो दिखाकर वोटरों को किस प्रकार सही वोट डालना है, जिससे एक भी वोट खराब ना हो इसे लेकर प्रशासन सजग है l
शुक्रवार को तहसील कार्यालय डोंगरगांव से मोबाईल वैन को रवाना किया गया, जो प्रत्येक बूथों में जाकर आम जनता को ई वी एम मशीन का डेमो दिखाकर जागरूक करने का काम किया जाएगा l
तहसील कार्यालय में ई वी एम ट्रायल के दौरान तहसीलदार पी एल नाग, थाना प्रभारी भरत बरेठ, बीजेपी मंडल अध्यक्ष डोंगरगांव राम कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कुमरदा बोधन साहू, पार्षद सिद्धिक बडगुजर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.