Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 17, 2023

संसदीय सचिव ने पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास गोटाटोला का किया आकस्मिक निरीक्षण

 संसदीय सचिव ने पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास गोटाटोला का किया आकस्मिक निरीक्षण



 मोहला - विधायक इंद्रशाह मंडावी हरेली त्योहार के अवसर पर मोहला विकासखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय हरेली त्यौहार तथा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभारंभ अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को हरेली परब का बधाई दिया एवं खेल कूद में शामिल सभी वर्ग के ग्रामीणों को शुभकामनाएं प्रेषित किया। 

विधायक ने गोटाटोला में संचालित पोस्ट मेट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से अध्ययन अध्यापन तथा होस्टल के सुचारू संचालन संबंधी जानकारी लिया। बच्चों ने प्रमुख रूप से छत से पानी रिसने का शिकायत किया साथ ही प्रसाधन कक्ष की टाइल्स टूटने का शिकायत किया एवं पंखा बंद रहने का जानकारी दिया। विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सहायक आयुक्त  आदिम जाति कल्याण विभाग को दूरभाष कर त्वरित निरीक्षण कर सुचारू व्यवस्था संचालन के लिए निर्देशित किया। विधायक ने बच्चों से वन टू वन बात कर उनके लक्ष्य के बारे के पूछा तथा आठवी कक्षा के बाद से ही लक्ष्य बना कर पढ़ाई करने  कहा।


 अधीक्षिका रामटेके ने बताया की वर्तमान में संस्था में 50 बच्चे अध्ययनरत है। जिन्हें शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का सुचारू रूप से लाभ मिल रहा है। 


 इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामभगवान चंद्रवंशी, वीरेंद्र मसिया, जनपद उपाध्यक्ष गमीता लोनहारे, जनपद सदस्य दीपिका सिंह राजपुत, सरपंच शांता कलामे, मीना मांझी, सुरजीत सिंह ठाकुर, दिनेश साहू, अजय राजपुत, मोंटू सिन्हा, भानु, मुन्ना परिहार, सौरभ मिलिंद उपस्थित थे।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad