लाड़ली बहना योजना के फार्म भरने से वंचित महिलाएं नहीं भर पा रही फाॅर्म
सी एन आई न्यूज/सिवनी जिले सहित मध्यप्रदेश में पुनः लाड़ली बहना योबजना के फाॅर्म भरे जा रहे हैं परंतु पूर्व में भरे गए फाॅर्म के समय दस्तावेज अपूर्ण होने के कारण जिन दस्तावेज अपूर्ण होने के कारण जिन महिलाओं ने फाॅर्म नहीं भर पाया था उन महिलाओं के फार्म अभी नहीं भरे जा रहे हैं जिसके कारण प्रतिदिन सैकड़ों हजारों महिलाएं परेशान हो रही है क्योंकि इस समय फाॅर्म भरने के नए नियम ला दिए गए हैं जो इस प्रकार हैं 25 जुलाई 2023 दिन मंगलवार से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फार्म फिर से भरे जा सकेंगे। 01/1 जनवरी 2023 को जिन विवाहिता महिलाओं की आयु 21 वर्ष या अधिक हो किंतु 23 वर्ष से कम हो। 02.1 जनवरी 2023 को जिनकी आयु 23 वर्ष या अधिक हो किंतु 60 वर्ष से कम हो, इस श्रेणी ऐसी महिलाएं जिन्होंने पूर्व में स्वयं के परिवार में ट्रैक्टर होने के कारण आवेदन नहीं किया था,वे आवेदन कर सकेंगे,एक ट्रैक्टर को एक परिवार समग्र आई डी के लिए मान्य किया जाएगा।ऐसी महिलाओं से उनका ट्रैक्टर नंबर प्राप्त किया जाएगा और ट्रैक्टर मालिक का नाम भी देना होगा।03.विवाहित के साथ विधवा/परित्यता/तलाकशुदा भी पात्र होगी।04.पात्र आवेदिका का समग्र पोर्टल पर आधार ekyc पूर्ण होने पर ही आवेदन भरा जा सकेगा।05.आवेदिका महिला के स्वयं या परिवार के पास ट्रैक्टर होने के कारण अपात्र नहीं किया जाएगा,शेष अपत्राता लागू रहेगी। छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.