Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 26, 2023

ईवीएम और वीवीपैट मशीन के प्रदर्शन से बैगा जनजाति मतदान करने के लिए हो रहे जागरूक

 ईवीएम और वीवीपैट मशीन के प्रदर्शन से बैगा जनजाति मतदान करने के लिए हो रहे जागरूक



कवर्धा, 25 जुलाई 2023। मतदान का महत्व और ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने जिले की दोनो विधानसभाओं के गांव-गांव में मतदाता जागरूकता प्रचार रथ भ्रमण कर रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर यह मतदाता प्रचार रथ अब जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रहा है। कवर्धा, पंडरिया विधानसभा के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य गांवों सहित मैदानी क्षेत्रों में मतदाताओं को इस रथ के माध्यम से मतदान के महत्व तथा ईवीएम मशीन के जरिए वोटिंग की पूरी प्रक्रिया भी समझाई जा रही है।

पंडरिया विधानसभा के सुदूर वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा में ईवीएम प्रदर्शन वैन पहुंची। यहां विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के लोग निवास करते हैं। ईवीएम प्रदर्शन वैन के माध्यम से गांव वासियों को मतदान के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। ईवीएम का प्रदर्शन कर उन्हें मशीन की कार्यप्रणाली समझाया जा रहा है। बैलेट यूनिट से कैसे वोट डालना हैं। वीवीपैट मशीन से कैसे उसका मिलान करना है, यह सब बताया जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ईवीएम मशीन के बारे में न केवल जानकारी ली बल्कि वोट कैसे डाला जाता है यह भी कर के देखा। निर्वाचन टीम द्वारा ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन का प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम मतदान केन्द्रों में किया जा रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad