हरेली तिहार के अवसर पर नवागढ़ समिति में किया गया वृक्षारोपण
रंजीत बंजारे बेमेतरा नवागढ़ .छत्तीसगढ़ की पहिली किसान तिहार हरेली तिहार के अवसर पर सेवा सहकारी समिति मर्या.नवागढ़ में समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष अशोक कुमार साहू के मुख्य आतिथ्य एवं प्रभारी समिति प्रबंधक दिलहरण सोनकर के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण के अवसर पर समिति के अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ की प्रथम त्यौहार हरेली के पावन पर्व पर हम सब वृक्षारोपण कर छत्तीसगढ़ को हरा भरा रखने के लिए संकल्प लें धान खरीदी स्थल पर वृक्षारोपण पर समिति कर्मचारी मनोज पुरबिया के द्वारा वृक्षारोपण हेतु जालीतार की व्यवस्था किये हैं उनके लिए वे बधाई के पात्र हैं .
प्रभारी प्रबंधक दिलहरण सोनकर ने वृक्षारोपण अवसर पर पौधों को संरक्षित करने के लिए कर्मचारी को निर्देश दिए पवित्र शमी वृक्ष ,बरगद ,पीपल ,आम नीम सहित अन्य वृक्ष रोपित किये वृक्षारोपण के अवसर पर समिति कर्मचारी मनोज पुरबिया ,सीताराम ,सूरज ,भीम ,साथ ही कृषक जन मंत्री साहू ,सोनू ,मिथलेश ,अंगद ,जलेश्वर ,हरिश्चंद्र दिनेश ,अजीत आनंद सहित उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.