सड़क दुर्घटना रोकने की पहल
घुमन्तु पशुओं को लगाया जा रहा रेडियम बेल्ट
उत्तर बस्तर कांकेर 28 जुलाई 2023ः- छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देषानुसार राष्ट्रीय एवं राजकीय राज्य मार्गों में घुमन्तु पषुओं के बैठने, विचरण करने से होने वाले सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पषुधन विकास विभाग के नेतृत्व में बुधवार के शाम को घड़ी चौक से लेकर गोविंदपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में 30 आवारा मवेषियों को रेडियम बेल्ट एवं पषुओं की पहचान के लिए इयर टैंग लगाया गया, साथ ही इन पषुओं को टीकाकरण एवं डीवर्मिंग जैसे चिकित्सा सेवायें भी प्रदाय किया जा रहा है। पषु चिकित्सालय कांकेर के डॉ.रोषन साहू एवं चलित चिकित्सा इकाई कांकेर के डॉ. प्रेम प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में अधीनस्थ मैदानी अमले से पी.के. सिंग, एस.पी.मंडावी तथा वेटनरी पॉलिटेक्निक इन्टरनी छात्रों की उपस्थिति में यह कार्य संपादित किया गया। पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. सत्यम ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिये नगरपालिका, पंचायत एवं ग्राम पंचायतों द्वारा घुमन्तु पषुओं को नजदीकी कांजी हाउस एवं गौठानों में अस्थाई व्यवस्था किया जायेगा, जिसमें होने वाले व्यय को पषु मालिकों से वसूला जाएगा।
जिला प्रषासन द्वारा पषुपालकों से अपील की गई है कि आवारा पशुओ के कारण होने वाले सड़क दुर्घटना को रोकने तथा फसलों की सुरक्षा के लिए अपने पषुओं के चराने हेतु उचित व्यवस्था करें एवं सड़कों पर न छोड़ें। पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने में पशुधन विकास विभाग का सहयोग करें, लगे रेडियम बेल्ट एवं स्टीकर को न हटायेें।
सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.