देवपहरी के पिकनिक स्पाट गोविंद झुंझा जलप्रपात बाढ़ में फंसे पर्यटकों को रेसक्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया
कोरबा- लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवपहरी पिकनिक स्पाट गोविंद झुंझा जलप्रपात में चांपा जांजगीर से घूमने आए दो युवक व दो युवती अचानक बाढ़ आने के कारण नदी के बीचो बीच फंस गए थे
घटना की जानकारी जब देवपहरी के ग्रामीणों को पता चला तब गांव वालों ने गोविन्द झुंझा झरना के पास पहुंच कर बीचोबीच बनी तिड़ाहा और नदी के किनारे लगे पेड़ से रस्सा को बांध कर कड़ी मस्सक्तत से रेसक्यू आप्रेशन कर पर्यटकों
को सुरक्षित बाहर निकाला तब जाकर पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली वहीं लेमरू थाना स्टाफ ने भी मोर्चा संभाले रखा था।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.