हरेली पर्व पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला का ग्राम दरचुरा में हुआ आगमन।
सिमगा - छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार हरेली पर्व के पावन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सम्मानीय सौरभ द्विवेदी जी,राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय आशीष शुक्ला जी का ग्राम दरचुरा, तहसील सिमगा, जिला बलौदाबाजार में आगमन हुआ।
इस अवसर पर पार्टी की कार्यकताओं द्वारा प्रथम आगमन पर बैण्ड बाजे के साथ नारे लगाते हुए, जोशीला व भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों लोगों के बीच मे रहकर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने वृक्षारोपण किया गया। साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला ने भी वृक्षारोपण किया गया। पार्टी की भाटापारा विधानसभा प्रत्याशी दयाशंकर निषाद जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिन्दन किया गया। ततपश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए हरेली पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और सुख, शांति व समृद्ध की मंगल कामना की और कहा कि हरियाली अमावस्या का यह पावन हम सभी के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण पूर्व है, इस पावन अवसर पर आप सभी एक न एक पेड़ अवश्य लगाये।निश्चित ही हम प्रकृति के प्रति कुछ करेंगे तो प्रकृति हमारे लिए भी कुछ करेगा। जिससे प्रकृति हमारे जीवन को हरा भरा दे तथा पर्यावरण संतुलन रहे व हम सभी को शुद्ध आक्सीजन मिलता रहे। बहन संध्या शुक्ला जी ने हरेली पर्व पर सभी लोगो से आग्रह किया कि आप सभी नशे,मांस से मुक्त चरित्रवान का जीवन अवश्य जिये। जिससे हमारे घर मे सुख शांति अवश्य आये।आज नशे के कारण हमारे आर्थिक हानि हो रही हैं, हमारे बुद्धि क्षीण होती जा रही हैं, आज नशे के कारण समाज बर्बाद होता चला जा रहा हैं। आज हम इतने पूजा पाठ करते है लेकिन घर मे शांति क्यों नही आ पा रही है? इसका मुख्य कारण है नशा। नशामुक्त हो जाओ सब ठीक हो जायेगा।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.