माननीय मोहम्मद अकबर जी मंत्री परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बोड़ला क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर में नवीन पुलिस चौकी का किया गया लोकार्पण।
नवीन चौकी बैजलपुर के बनने से 09 ग्राम वासियों को थाना तरेगाँव/थाना बोड़ला तक जाने की नहीं होगी आवश्यकता।
कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के मार्गदर्शन में आज दिनांक-15.07.2023 को बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम बैजलपुर में नवीन पुलिस चौकी का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि माननीय मोहम्मद अकबर जी मंत्री परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपनी गरिमामई उपस्थिति देकर बैजलपुर चौकी का विधि-विधान से पूजा अर्चना किया गया। जिसके पश्चात नवनिर्मित चौकी भवन का रिबन काटकर शुभारंभ कर थाना प्रभारी कक्षा में रखे रोजनामचा में शुभकामना संदेश दर्ज किया गया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.