Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 17, 2023

ग्राम पंचायत गोबरीपाट के उपसरपंच सुरेश बंजारे के मकान मे भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने के मामले मे आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 ग्राम पंचायत गोबरीपाट के उपसरपंच सुरेश बंजारे के मकान मे भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने के मामले मे आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट 


 मामले के मुख्य आरोपी फरार, सरगर्मी से पता तलाश जारी आखिर मुख्य आरोपी को कोटा पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है यहां देखने वाली बात है या उसे भी पुलिस अभयदान देगी।


उपसरपंच के द्वारा राजनीति की आड़ मे अवैध कारोबार 


 आरोपी के कब्जे से 110 लीटर महुआ शराब जप्त।


 रतनपुर......पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू एवं कोटा पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोबरीपाठ में रेड कार्यवाही किया गया। जहां ग्राम पंचायत गोबरीपाट के उपसरपंच सुरेश कुमार बंजारे के मकान को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो पुलिस को देख कर सुरेश कुमार बंजारे बाथरूम जाने का बहाना कर भाग गए एवं उसके नाबालिक लड़के उपस्थित मिला जिसे पूछताछ करने पर अपने पिता सुरेश कुमार बंजारे के साथ कच्ची महुआ शराब निर्मित कर व्यवसाय करना स्वीकार किया जिसके पेश करने पर 7 नग 15-15 लीटर सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बे में फुल भरा 105 लीटर एवं एक 5 लीटर वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा 5 लीटर कच्ची महुआ शराब पेश किया। उक्त अपचारी बालक के कब्जे से 07 नग 15-15 लीटर प्लास्टिक जरीकेन में एवं एक 5 लीटर वाली  प्लास्टिक डिब्बा में भरा 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला 110 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। अपचारी बालक एवं मुख्य आरोपी सुरेश कुमार बंजारे का उक्त कृत्य धारा 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट का अपराध का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी सुरेश कुमार बंजारे फरार हैं पता तलाश जारी है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी कोटा श्री उत्तम साहू, उनि.एस.एल.गढ़ेवाल, हेतराम सिदार, आरक्षक संजय श्याम, रवि राजपूत, रवि श्रीवास,  सुनील पटेल, जलेश्वर साहू, खेंमंत पाल, भोप साहू, सुशील बंजारे, महिला आरक्षक योगिता का सराहनीय योगदान है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad