Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 10, 2023

शाला प्रवेशोत्सव: नव प्रवेशी बच्चों का विधायक ने तिलक लगाकर किया स्वागत विधायक ने छात्राओं को बांटी साइकिल, लक्ष्य बनाकर पढ़ाई का दिया संदेश

 शाला प्रवेशोत्सव: नव प्रवेशी बच्चों का विधायक ने तिलक लगाकर किया स्वागत



विधायक ने छात्राओं को बांटी साइकिल, लक्ष्य बनाकर पढ़ाई का दिया संदेश


 शासकीय हाई स्कूल ईरागांव विकासखंड मानपुर में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव विधायक इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य तथा सभापति शिक्षा समिति सईदा खान के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें विकासखंड के सभी संकुल के प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक एवं बच्चें शामिल हुए।  



 संसदीय सचिव ने नए शिक्षा सत्र में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को खूब मेहनत करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा की बच्चें सफ़ल होकर अपने माता-पिता तथा क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करें। हमारे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार हो रहा है, वर्तमान में पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार से संसाधन की कोई कमी नहीं है सभी बच्चें मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। कक्षा में विषय समझ नहीं आने पर बार-बार शिक्षक से पूछो और उसका हल निकालो,


बड़ा लक्ष्य रखकर नियमित अध्ययन करें जिससे जरूर सफल होंगे साथ ही बच्चों के पढ़ाई में माता-पिता का भी बराबर सहयोग एवं योगदान होना चाहिए। आज वनांचल क्षेत्र से उच्च शिक्षा प्राप्त कर बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनकर अपना योगदान दे रहे हैं ये हमारी सामूहिक उपलब्धि है। 


बच्चों को गणवेश और पुस्तक देकर किया स्वागत

शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा गणवेश एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी ने शासन के योजनाओं को बताते हुए कहा की छत्तीसगढ सरकार पहली से बारहवीं तक निशुल्क शिक्षा दे रही है इसका लाभ जरूर उठाए। विधायक जी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के समन्वय से अनुबंधित उड़ान कोचिंग संस्था के द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का भी तैयारी कराया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, नीट की निशुल्क कोचिंग, शिखर कोचिंग जैसे गतिविधि मोहला-मानपुर विधानसभा में चलाया जा रहा है जो अविश्वसनीय है। विधायक के प्रयास से अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल, एकलव्य विद्यालय, बालिका आवासीय कस्तूरबा विद्यालय संचालित है जिला बनने से बहुत जल्द नवोदय तथा केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ हो जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष लच्छू साबले, सरपंच बिरसिंह चोरिया, उपसरपंच रजनू टेकाम, ग्राम पटेल चतुर सिंह उसारे, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष भगवानी भंडारी, नरेंद्र सिंह पुरामें, आशा राम भूआर्य, सभापति सुजान पुरामे, मंडी अध्यक्ष अवध चुरेंद्र, विधायक प्रतिनिधि रामकेवल विश्वकर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी शमीम तिगाला, कुमार कोरेटी सहित खंड शिक्षा अधिकारी एआर कौर, संकुल प्राचार्य पीएल देवांगन, एनडी साहू, टीआर कारटे, रामटेके, मंडलोई तथा संकुल समन्वयक एवं शिक्षक गण, प्यारे बच्चें एवम सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, पालक उपस्थित रहे। 


सरस्वती सायकल प्रदाय योजना के तहत बालिकाओं को बांटी साइकिल

विधायक ने मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल प्रदाय योजना के तहत इरागांव हाई स्कूल के 40 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया, विधायक ने शाला में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत भी किया। 


विधायक ने सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

विधायक ने ग्राम पंचायत ईरागांव के आश्रित ग्राम मदनटोला में विधायक निधि से स्वीकृत 4 लाख राशि का सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad