Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 6, 2023

करोड़ो की निर्माणधीन पुल पुलियायो में दरारें अधूरे काम में लाखों का भुगतान हो चुका क्रांति बंजारे आरोप भूपेश सरकार की योजनाओं में पलीता लगा रहे हैं पीडब्‍लूडी और ठेकेदार कलेक्‍टर से की शिकायत

 राजनांदगांव


करोड़ो की निर्माणधीन पुल पुलियायो में दरारें


अधूरे काम में लाखों का भुगतान हो चुका क्रांति बंजारे 


आरोप भूपेश सरकार की योजनाओं में पलीता लगा रहे हैं पीडब्‍लूडी और ठेकेदार कलेक्‍टर से की शिकायत 



राजनांदगांव। 


कांग्रेस नेत्री क्रांति बंजारे ने छुरिया विकास खंड में करोड़ों की स्‍वीकृति उपरांत सड़क निर्माण कार्य में लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार द्वारा लाखों की अनियमितता और भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कलेक्‍टर से शिकायत करते हुए कहा कि छुरिया के समीप आलिवारा से फगड़ूटोला-खोराटोला सड़क निर्माण में गुणवत्‍ताहीन कार्य किया जा रहा है। इसकी गहन जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व आर्थिक क्षति की वसूली की मांग उन्‍होंने की है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के जिम्‍मेदार अधिकारी और ठेकेदार मिलीभगत कर शासन को चूना लगा रहे हैं।


कलेक्‍टर डोमन सिंह से मुलाकात कर श्रीमती बंजारे ने आलिवारा से फगड़ूटोला-खोराटोला सड़क निर्माण में भ्रष्‍टाचार और ठेकेदार को भुगतान में विभागीय अनियमितता सहित इससे जुड़े भ्रष्‍टाचार पर तत्‍काल कार्रवाई करने की मांग रखी है। उन्‍होंने कहा कि शासन से फगडूटोला-खोराटोला सड़क के लिए कुल लागत लगभग साढ़े चार करोड़ की स्‍वीकृति मिली है। 3.6 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण होना है जिसमें पुल-पुलिया भी शामिल है। अनुबंध अनुसार यह कार्य फरवरी 2023 तक पूर्ण हो जाना चाहिए था। 


उन्‍होंने कहा कि - आज तक केवल इस स्‍वीकृत कार्य में पुल निर्माण कार्य ही हुआ है और उसमें भी गुणवत्‍ताहीन कार्य किया गया है। निर्मित सभी पुल-पुलिया के कांक्रीट ग्रेड टेस्ट, कैप और स्लैब सहित आरसीसी नाली निर्माण में मापदंडों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से निर्माण किया गया है। पुलियों में दरारें साफ नज़र आ रही हैं और अभी से सीमेंट सरिया छोड़ने लगा है। ऐसे निर्माण के चलते भविष्‍य में किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सक‍ता। खतरा है कि पुल-पुलिया आने वाले दिनों में ढह जाएगा। 


उन्‍होंने खुलासा करते हुए कहा कि  इतने घटिया कार्य के लिए ठेकेदार ही नहीं विभागीय अधिकारी भी जिम्‍मेदार हैं। साईट इंजीनियर की भूमिका भी संदिग्‍ध है। गुणवत्‍ताहीन निर्माण और अधूरे कार्य के बावजूद पीडब्‍लूडी ठेकेदार को अब तक लाखो का भुगतान किया जा चुका है। दिनांक 07.07.22 उसे 18 लाख का एडवांस भुगतान भी किया गया है। इस तरह इस सड़क निर्माण की आड़ में लाखों का भ्रष्‍टाचार किया जा रहा है। 


विकासोन्‍मुखी प्रदेश कांग्रेस सरकार की योजनाओं को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेत्री क्रांति बंजारे ने कहा कि - लोक निर्माण विभाग द्वारा सरकार को बदनाम करने की नियत से जिले में लगातार घटिया सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जो कि अक्षम्‍य है। एक ओर मुख्‍मयंत्री भूपेश बघेल की सरकार करोड़ो रुपए की लागत से जिले में सड़को का जाल बिछा रही है तो दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार मिलीभगत कर गुणवत्ताहीन निर्माण कर भ्रष्टाचार में संलिप्‍त है।


उन्‍होंने मांग की है कि छुरिया विकासखंड में लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से स्‍वीकृत ग्राम फगडूटोला-खोराटोला सड़क निर्माण जिसकी लंबाई 3.6 किलोमीटर है में सड़क व पुल-पुलिया निर्माण की सूक्ष्‍म जांच करवाकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए व शासन को पहुंचाई गई आर्थिक क्षति की वसूली जिम्‍मेदारों से की जाए।



सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad