Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 19, 2023

खेलगाँव नवागॉंव में हरेली पर्व पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब गोबरीपाठ ने खरगहना को गोल्डन रेड में हराकर जीता

 खेलगाँव नवागॉंव में हरेली पर्व पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब गोबरीपाठ ने खरगहना को गोल्डन रेड में  हराकर जीता



रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर..... कोटा विधानसभा सभा क्षेत्र के रतनपुर समीप खेलगाँव नवागॉंव में ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब व समस्त ग्रामवासी के सहयोग से  स्व. देववती साहू (पूर्व सरपंच) व कामिनी सूर्यप्रकाश जायसवाल की स्मृति में एकदिवसीय  कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका ख़िताब गोबरीपाट कोटा ने खरगहना को गोल्डन रेड में हराकर खिताब जीता   इस संबंध में जानकारी देते हुए  ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब के एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पहली त्योहार हरेली पर्व के दिन पानी टंकी खेलमैदान खेलगाँव नवागॉंव में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्धघाटन खेल मैदान संरक्षक सनत पांडेय और गुलाब श्याम ने बजरंगबली की मूर्ति पर माला पहनाकर पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ कर किया इस प्रतियोगिता में 46 गांवों की कबड्डी टीम ने भाग लिया था जिसका खिताब गोबरीपाठ ने जीता फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा और मैच ड्रा हो गया मैच का नतीजा गोल्डन रेड से हुवा जिसमे गोबरीपाठ ने जीत हासिल किया इससे पहले भारी बारिश हुवा उसके बाद भी खिलाडीयो का खेलने का हौसला कम नही हुवा और पूरे बारिश में भींगते हुवे मैच खेला  गया इस प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच गोबरीपाठ विरुद्ध अंधियारीपारा के मध्य खेला गया जिसमे गोबरीपाठ ने 15-12  के मुकाबले 3 अंको जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया दूसरा सेमीफाइनल लहंगाभाटा विरुद्ध खरगहना के मध्य खेला गया जिसमे खरगहना ने  18- 14  के मुकाबले 4 अंको से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुचा था इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर  जीवन मिश्रा  द्वारा अपनी उद्धबोधन में कहा कि  ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा प्रतियोगिता को कराने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई कबड्डी खिलाडीयो की प्रतिभा को स्कूल गेम्स, ओपन गेम्स , यूनिवर्सिटी गेम्स में अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए अवसर देना है  और आगे कहा कि कबड्डी खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चैयरमेन राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा जीवन मिश्रा , अध्यक्ष ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा राजेन्द्र जगत, सरपंच ग्राम पंचायत खेलगाँव दरस श्याम, रतनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव उपाध्यक्ष, प्रभुनाथ साव शिक्षक कमल सोनी, दीपक साहू आदि अतिथियों के द्वारा विजेता टीम गोबरीपाठ टीम को  प्रथम पुरस्कार 3001 रु ट्रॉफी  स्व. देववती साहू (पूर्व सरपंच) की स्मृति में सूर्या साहू द्वारा द्वितीय पुरुस्कार 2001 रु व ट्रॉफी स्व. छेदीलाल साहू (पूर्व सरपंच)की स्मृति में दीपक साहू(शिक्षक) द्वारा खरगहना टीम को  तृतीय पुरुस्कार 2001 रु व ट्रॉफी स्व.घनश्याम मरावी(पूर्व सरपंच)की स्मृति में शैल मरावी (स्वास्थ्य विभाग)द्वारा टीम लहंगभाटा को  व चतुर्थ पुरुस्कार 1001 रु व ट्रॉफी स्व. बृजभान सिंह पोर्ते(पूर्व सरपंच) की स्मृति में दारा सिंह पोर्ते द्वारा प्रथम, द्वितीय ,तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रही टीम को ट्रॉफी प्रवीण भंज जायसवाल  एलआईसी अभिकर्ता रिया जनरल स्टोर रतनपुर द्वारा प्रदान किया गया है टीम  अंधियारीपारा को दिया गया विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडीयो को मैडल व अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्व.कामिनी जायसवाल की स्मृति में डॉ. सूर्यप्रकाश जायसवाल द्वारा प्रदान किया गया  प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गोबरीपाट टीम के किशन यादव  को ट्रैकशूट स्व. बलदाऊ जायसवाल की स्मृति में गोविंदा जायसवाल (छ. ग.पुलिस)द्वारा  व फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच खरगहना टीम के खिलाड़ी संजय  को स्पोर्ट्स टी शर्ट स्व. कुंजबिहारी जायसवाल की स्मृति में प्रकाश जायसवाल (जेल प्रहरी) द्वारा प्रदान किया गया  मैच में कमेंट्री विक्की जायसवाल और नंद नेताम (शिक्षक) ने किया मंच संचालन ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब के कोच ओमकार जायसवाल ने किया इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिए जिला कबड्डी संघ के निर्णायक नंद कुमार ध्रुव, द्रोण जायसवाल , पवन मरकाम, राम कुमार पैकरा, शिव शम्भू जगत, शिव कैवर्त का सहयोग रहा इस दौरान खेलमैदान संरक्षक गुलाब सिंह श्याम, सनत पांडेय , नरेंद्र जायसवाल,कबड्डी खिलाड़ी  ईश्वर श्याम अजित श्याम, अरविंद श्याम, प्रकाश पोर्ते, मुकेश नेताम, टिल्लू श्याम, दीपक साहू, सुनील श्रीवास, अनिल श्रीवास, सत्यदेव, गोपी कैवर्त, विक्की श्याम, महेंद्र पोर्ते, विमल, लोमश जायसवाल निर्मलकर आदि लोगो का विशेष सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad