लोकेशन - सिमगा,
रिपोर्टर - ओंकार प्रसाद साहू
मजदूरों को काम से निकाले जाने पर संयंत्र के खिलाफ धरना ।
संयंत्र के काम से स्थानीय मजदुरो को निकाले जाने पर प्रभावित मजदुर गण सपरिवार संयंत्र के गेट के सामने धरने पर बैठे हुए हैं । मामला तिल्दा ब्लॉक का है। ग्राम खम्हरिया में संचालित श्री नाकोड़ा पाईप उद्योग मैनेजमेंट पर आरोप है कि उनके द्वारा पचास मजदुरो को एकाएक काम से निकाल दिया गया है । जिसके चलते प्रभावित परिवार के मध्य भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है । इस मामले पर आक्रोशित प्रभावित मजदुर गण सपरिवार , क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ उद्योग का गेट बंद कर अनिश्धचितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.