कुलपति होश में आवो के नारों के बीच छात्रों ने सौंपा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन
रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा -: नवागढ़ विधानसभा का एक मात्र महाविद्यालय शासकीय कोदुराम दलित महाविद्यालय में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा सभी संकाय के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है जिसके बाद से ही छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के द्वारा घोषित खराब परीक्षा परिणाम का विरोध करना शुरू कर दिया था इसी कड़ी में गुरुवार को नवागढ़ महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भी खराब परीक्षा परिणाम के विरोध में रैली निकालकर कुलपति होश में आओ होश में आओ जब-जब छात्र बोला है राज सिंहासन डोला है
जैसे नारे लगाते हुए छात्र छात्राओं ने राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी उमाशंकर बंदे नवागढ़ को ज्ञापन सौंपा है गौरतलब है कि पूरा मामला छात्र-छात्राओं के द्वारा बताया गया की किस प्रकार परीक्षा में बैठने के बाद भी विश्वविद्यालय के द्वारा छात्र छात्राओं को जानबूझकर अनुपस्थित कर दिया गया व कई छात्र छात्राओं को परीक्षा में दो नंबर देना एक नंबर देना व कईयों को परीक्षा परिणाम ही रोक देना किसी का अंकसूची की छपाई नहीं होना और रिचेकिंग की परिणाम घोषित किए बिना ही सप्लीमेंट्री का फॉर्म भरने की तिथियों की घोषणा कर देना तो एक बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं को फेल कर देना जैसे प्रमुख मुद्दों के लिए छात्र छात्राओं ने ज्ञापन सौंपा है जिसमें प्रमुख रूप से छात्र नेता परमेश्वर पात्रे,शिखा गेडाम,किरन साहु,अजित चतुर्वेदी,विजय चतुर्वेदी,प्रशांत,जनविजय ,टाकेशवर,तृप्ति,रंजिता,कमलेश्वरी,मीनू,प्रितम,सोमेश,महंत,नूतन,महेश्वरी,मधु,प्रियंका,कीर्ति घृतलहरे,पूजा मिरे,कुलेश्वरी,किरण रजक, आदि लोग मौजूद रहे अंत में परमेश्वर पात्रे ने बताया की इस प्रकार का काम जान बूचकर विश्वविद्यालय कर रही है और इस तरह की लापरवाही उदाहरण है विश्वविद्यालय का जो की छात्र छात्राओं से मोटी रकम वसूल रही है और जान बुचकर कर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग संबद्धधित सभी महाविद्यालय का यही हाल है जोकि पुरी तरह से गलत है इसके विरोध में ज्ञापन सौंपा गया है और अगर इस पर जल्द कारवाई नहीं हुई तो नवागढ़ महाविद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों के द्वारा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का घेराव किया जायेगा ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.