छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का सामाजिक सम्मेलन पाटन में सम्पन्न सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
लोकेशन/
संवाददाता/ओंकार प्रसाद साहू
सिमगा:- छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज सामाजिक सम्मेलन ,युवा सम्मेलन,शोभायात्र, आमसभा का कार्यक्रम पाटन दुर्ग में रविवार को सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव के नेतृत्व में किया गया था, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुये सामिल,
मुख्यमंत्री का स्वगत के लिए यादव समाज के पारंपरिक बेश भूष राउत नाचा के साथ बहुत धूम धाम से स्वगत किया गया, आपको बता दें कि कार्यक्रम आगे बढ़ने के पूर्व श्री कृष्ण जी की मिर्ति में तिलक लगाकर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम आगे बढ़ाया,मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में हरित कांति की भांति स्वेत क्रांति के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। सरकार गांव और शहरों में हरियाली के लिए कृष्ण कुंज बना रही है। उन्होंने कहा की भेट मुलाकात के दौरान सभी सामाजिक संस्थाओं को जमीन व राशि उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने समाज की मांगो का जिक्र करते हुए पाटन में सामाजिक भवन आहता निर्माण हेतु एस्टिमेन्ट पश्चात राशि की व्यवस्था करने की बाते कहि। विशिष्ट अथिति चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरवा ,बारी योजना के उद्देस्यो पर प्रकाश डाला। समाज के अध्यक्ष श्री जगनिक यादव ने अपने स्वागत भाषण मे विभिन्न मांगो की ओर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर सोमनाथ परिक्षेत्र के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ,राजू, यादव,धीरज यादव, आशीष यादव,छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन महासचिव सौरभ यादव व समाज के समस्त पदाधिकारी, स्थानिय जनप्रतिनिधि औऱ बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.