एकल अभियान देवपहरी में धूमधाम मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पावन उत्सव
कोरबा छत्तीसगढ़। जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र अजगरबहर तहसील के अंतर्गत पावन तीर्थ स्थल देवपहरी के आसपास के गांव में एकल अभियान के मध्य प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम एवम पूरे हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा का पावन उत्सव मनाया गया है जिसमे विद्यालय ग्राम साखो में आचार्य ज्योति रौतिया एवम नरसिंह रौतिय के द्वारा धूम धाम से गुरु शिष्य के पावन रिश्ते को सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया,इसी कड़ी विद्यालय ग्राम गढ़ उपरोड़ा मे आचार्या सूरज राठिया के द्वारा बच्चों को आचार्य का चरण स्पर्श का आदत डालने का प्रयास किया जा रहा है।विद्यालय ग्राम डीडासराई में आचार्य राजेश्वर सिंह राठिया द्वारा बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव को मनाया गया। वर्तमान स्थिति में गुरु शिष्य का रिश्ता समझ नही आ रहा है गुरु का मान सम्मान कम होता जा रहा है जिसे बचाने की सख्त जरूरत है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.