अनशन में बैठे संविदाकर्मी की हुई तबियत खराब , अस्पताल में भर्ती।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर _ 21 जुलाई 2023_ अन्न _ जल को छोड़े हुए 3 संविदा कर्मचार क्रमशः श्रीकांत लास्कर, राकेश कश्यप, प्रेम राजपूत बैठे हैं । विगत 50 घंटे से भी अधिक समय से अनशन में बैठे है। इन्हीं में से प्रेम राजपूत का बीपी और शुगर लेवल डाउन होने के कारण मंच पर चक्कर खा कर गिर गया। जिसके बाद इन्हें बेहोश की स्थिति में अभनपुर शासकीय अस्पताल भर्ती किया गया है। जहां इनको स्वास्थ सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई गई । सरकार के वादे अनुरूप नियमितिकरण के संबंध में संवाद स्थापित करने अपील कर रहे हैं, किंतु अभी तक सरकार की तरफ से कोई साकारात्मक पहल नहीं की गई है।
छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश के संविदा कर्मचारी दिनांक 03 जुलाई, 2023 से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर हैं। हमारे 3 साथी पिछले 50 घंटे से आमरण अनशन पर है , उनकी स्थिति खराब हो रही है हम सरकार से अपील करते है कि वे संवाद स्थापित कर कुछ हल निकालने का प्रयास करे। "वर्ष 2018 के जनघोषणा पत्र में सरकार के द्वारा संविदा कर्मियों के नियमितीकरण व छंटनी नहीं किये जाने का वादा किया गया था, “ जोकि आज पर्यन्त तक पूरा नहीं किया गया है।
प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को स्थायीकरण, (नौकरी की सुरक्षा 62 वर्ष आयु तक ), वरिष्ठता का लाभ वेतन, ग्रेच्युटी, क्रमोन्नति, पदोन्नति, सामाजिक सुरक्षा, अनुकम्पा नियुक्ति एवं बुढ़ापे का साहारा पेंशन, अवकाश जैसे आदि अनिवार्य रूप से प्रदत्त मूल सुविधाएँ आज पर्यन्त तक नही मिल पा रही है।
छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ शासन से यह अपील करता है कि वह आंदोलनरत् संविदा कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर वास्तविक मांगों का वास्तविक समाधान करने का प्रयास करे, जिससे छत्तीसगढ़ शासन का जनघोषणा पत्र में किया गया वादा पूरा होता दिखाई पड़े।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.