जिला सिवनी मध्यप्रदेश सर्पदंश से नवविवाहिता की मौत
सी एन आई न्यूज/सिवनी लखनादौन गणेशगंज से लगे ग्राम गुंगवारा के ठाकुर परिवार में सर्पदंश से महिला की हुई दुखद मौत गांव में छाया मातम ,
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुंगवारा टोला निवासी अमोद ठाकुर की पत्नी रितु ठाकुर उम्र लगभग 25 वर्ष जिनकी शादी के अभी लगभग 13 माह हुए थे जो कि अपने घर में काम कर रही थी शुक्रवार रात्रि लगभग 9 बजे अचानक सर्प ने काट लिया जिसकी जानकारी महिला ने अपने परिजन को दी आनन फानन में परिजन द्वारा महिला को लखनादौन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत्य घोषित कर दिया वही पोस्टमार्डम के उपरांत स्थानीय मोक्षधाम गुंगवारा में शनिवार को महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
सूत्र बताते हैं गुंगवारा एवं गुंगवारा टोला के बीच बिजना नदी प्रभाहित हैं बरसात के दिनों में अधिक बाढ़ होने के कारण स्थानीय आमजनों को आने जाने में बहुत समस्या होती हैं यही कारण है कि महिला को मशक्कत से अस्पताल ले जाया गया देरी से अस्पताल पहुंचने से महिला की मौत होना एक कारण यह भी है ।
हालाकि फिलहाल दोनों गांव के बीच स्टाप डेम बनाए जाने का कार्य चल रहा है जिसके माध्यम से आगामी समय में आने जाने में सुविधा होंगी। छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.