Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 6, 2023

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड भारत शासन डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी ने आसरा बहुउद्देशीय किसान उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित कोकपुर का किया निरीक्षण - कृषक उत्पादक संगठन के संबंध में किसानों को दी जानकारी

 अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड भारत शासन डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी ने आसरा बहुउद्देशीय किसान उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित कोकपुर का किया निरीक्षण


- कृषक उत्पादक संगठन के संबंध में किसानों को दी जानकारी

राजनांदगांव 06 जुलाई 2023। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड भारत शासन डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी ने आसरा बहुउद्देशीय किसान उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित कोकपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री डोमन सिंह,  जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, वरिष्ठ महाप्रबंधक राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड श्री कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड भारत शासन डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी ने एफपीओ के सदस्यों एवं किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड में अच्छी किफायती दर पर गुणवत्तायुक्त बीजों का विक्रय किया जाता है। जिससे अधिक पैदावार होती है और अच्छी कीमत मिलती है। जिससे किसानों को लाभ मिलता है। उन्होंने कृषक उत्पादक संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में किसानों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने एफपीओ के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि किसानों की उपज में वृद्धि एवं उसके बेहतर कीमत दिलाने के लिए कृषक उत्पादक संगठन का गठन किया गया है और इसके अंतर्गत लगातार कार्य किया जा रहा है। कृषक उत्पादक संगठन के सदस्यों की नियमित बैठक लेने और उन्हें जानकारी अद्यतन कराते रहने के लिए कहा। जिससे किसानों को लाभ मिल सके। उन्होंने कृषक उत्पादक संगठन के सीईओ और बोर्ड के सदस्यों को किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को पूरी जानकारी समय पर मिलना चाहिए, जिससे किसान जागरूक हो सके। किसानों ने एफपीओ के संबंध में किए जा रहे कार्य एवं अनुभव साझा किए। इस अवसर पर प्रक्षेप प्रबंधक एनएसपी रायपुर डॉ. नीरज कुमार,  एसडीएम श्री सुनील नायक, उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad