नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर मड़ियानवाड़वी मे मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
मोहला मानपुर अं.चौंकी
शिक्षा विभाग मोहला के संकुल स्रोत केन्द्र मड़ियानवाड़वी मे संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े आकर्षक एवं धुमधाम से मनाया गया।
संकुल अंतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक और हाईस्कूल अंतर्गत समस्त नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल टीका लगाकर एवं मुँह मीठा कराकर तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण कर स्वागत किया गया,साथ ही उपस्थित समस्त बच्चों,शिक्षकों,अतिथियों एवं गणमान्य नागरिक जनो का भी स्वागत एव सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत संकुल केन्द्र मड़ियानवाड़वी अंतर्गत समस्त स्कूलों के बच्चों को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के तहत पूर्व कक्षाओं की परीक्षा में प्रथम व द्वितीय आने वाले, विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं मे चयन होने वाले, एवं पिछले शिक्षा सत्र में सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति देने वाले समस्त लगभग 40 स्कुली बच्चों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, डायरी,पेन तथ नगद राशियां प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इसी कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा मड़ियानवाड़वी के शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय लगनूराम चंद्रवंशी, अध्यक्ष, जनपद पंचायत मोहला एवं माननीय कुन्दन सिंह धुर्वे, सरपंच, ग्राम पंचायत मड़ियानवाड़वी ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट शब्दों में संकुल केंद्र मड़ियानवाड़वी अंतर्गत सभी स्कूलों में पदस्थ सभी शिक्षकों और प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बच्चों की मेहनत पर उनकी उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहना करते हुए आगामी वर्षों में भी इसी प्रकार संकुल,विकास खंड एवं जिला का नाम रौशन करने हेतु प्रेरित किया गया।
संकुल शैक्षिक समन्वयक बंशीलाल निषाद एवं संकुल प्रभारी प्राचार्य माननीय रतनूदास साहू ने संकुल केन्द्र मड़ियानवाड़वी अंतर्गत समस्त बच्चों, शिक्षकों एवं पालकों को अपने उद्बोधन में बच्चों की सतत उपस्थिति, सूरक्षा,एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने हेतु विशेष रूप से निवेदन किया,साथ ही छः वर्ष आयु के सभी अप्रवेशी एवं उम्रदराज बच्चों का सर्वे कर निश्चित समय में शालाओं मे प्रवेश दिलाने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही समस्त शिक्षकों एवं बच्चों को बेहतर अध्ययन करते हुए इसी प्रकार सभी विधाओं में चयनित होकर संकुल, विकास खंड एवं जिला का नाम रौशन करने हेतु प्रेरित किया गया।
उन्होने इन सभी विभागीय गतिविधियों और आयोजनों के लिए प्रेरणास्रोत माननीय इन्द्रशाह मंडावी जी,विधायक, मोहला मानपुर,एवं संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, माननीय संजय जैन जी,जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य एव समाजसेवी मोहला, माननीय कमल कपूर बंजार,जिला शिक्षा अधिकारी मोहला मानपुर अं.चौंकी, माननीय राजेन्द्र कुमार देवाँगन, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मोहला,माननीय खोमलाल वर्मा, विकास खंड स्रोत समन्वयक मोहला एवं समस्त आयोजकों व शिक्षाविदों को हृदय तल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस औसर पर मुख्य अतिथि के रुप में माननीय लगनूराम चंद्रवंशी, अध्यक्ष,जनपद पंचायत मोहला, अध्यक्षता माननीय कुंदनसिंह धुर्वे, सरपंच, ग्राम पंचायत मड़ियानवाड़वी, धनसिंह कुंजाम, प्रधानपाठक, राजेश परिहार, हेमलता नागवंशी,मोरध्वज साहू, असरानी देशमुख, सुशील हिड़ामे, कृष्णा लाल कुंजाम, चेतन निषाद, करुणा साहू, असरानी देशमुख, तीजूराम हिड़ामे, डालसिंह कोमरे,शेखर साहू, सुमित्रा ठाकुर, अमित्रा हिड़ामे,शैलेश उके, संतोष वर्मा,लक्षमण सोरी अध्यक्ष, शाला प्रबंधन मड़ियानवाड़वी, शीवराम सोनकलश,रुपसिंह जाता, बिसनाथ मंडावी,मेहतर जाड़े, शंकुराम जाड़े, सुरेश हिड़ामे,भगतसिंह नेताम तथा संकुल केंद्र मड़ियानवाड़वी के समस्त शिक्षक,माता समूह, महिला समूह एवं गणमान्य नागरिकों की सौजन्य उपस्थिति रही।
मोहला सेयोगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.