Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 5, 2023

कलेक्टर बने भारतीय रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य कलेक्टर से प्रेरित होकर जिला पंचायत सीईओ एवं जिले के अन्य विभाग के अधिकारियों ने ली आजीवन सदस्यता भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा राजनांदगांव की सदस्यता अभियान की शुरूआत

 सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन

कलेक्टर बने भारतीय रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य


कलेक्टर से प्रेरित होकर जिला पंचायत सीईओ एवं जिले के अन्य विभाग के अधिकारियों ने ली आजीवन सदस्यता

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा राजनांदगांव की सदस्यता अभियान की शुरूआत


राजनांदगांव 04 जुलाई 2023। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा राजनांदगांव श्री डोमन सिंह के निर्देशन में जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए जिले के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से संरक्षक सदस्य, उप संरक्षक सदस्य एवं आजीवन सदस्य बनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता का फार्म भरकर सचिव सह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एके बसोड  ने सदस्यता दिलाई। सदस्यता अभियान के संबंध में कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास शाखा राजनांदगांव ने कहा कि रेडक्रास मानवता की सेवा, स्वास्थ्य एवं सहायता के क्षेत्र में समर्पित होकर कार्य कर रही है। आपदा के समय रेडक्रास की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहती है। जिसके लिए सभी रेडक्रास के सदस्य बनकर सेवा कार्य से जुड़ें। कलेक्टर श्री डोमन सिंह से प्रेरित होकर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार एवं जिले के अन्य अधिकारी आजीवन सदस्यता लेकर मानवता सेवा से जुड़े।

रेडक्रास सोसायटी जिला संगठक सह प्रबंधक श्री प्रदीप शर्मा ने अधिकारियों का सदस्यता फार्म भराकर आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गुप्ता ने पांच सदस्य, सीएमएचओ श्री एके बसोड ने पांच सदस्य, सहायक कोषालय अधिकारी श्री कृतलाल साहू ने पांच सदस्य, उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री बीएल ठाकुर ने चार सदस्य, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पांडे, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रमाकांत शर्मा, प्रधानमंत्री सड़क श्री ज्ञानेश कश्यप ने आजीवन सदस्यता ली।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad