पिथौरा_ मां शांति इंग्लिश मीडियम स्कूल अट्ठारहगुड़ी (लक्ष्मीपुर) में आई फ्लू की जानकारी दी गई।
वर्तमान में आंखों की बीमारी आई फ्लू तेजी से बढ़ रहा है इस बीमारी को बढने से रोकने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं।आज मां शांत इंग्लिश मीडियम स्कूल अट्ठारह गुड़ी लक्ष्मीपुर में आई फ्लू के बारे में जानकारी देने के लिए नर्स ललिता साहू एवं सहयोगी खीर सागर पटेल के द्वारा कक्षा कक्षा में जाकर इस बीमारी के बारे में जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि आंखों को हाथ से नहीं रगडना है क्योंकि हाथों में कीटाणु होते हैं जो इस बीमारी को फैलाते हैं जिस किसी को भी आंख आया हो उसके किसी के सामान को नहीं छुना है क्योंकि यह संक्रमित बीमारी है इसका लक्षण आंख से आंसू आना आंख लाल होना आंखों में जलन होना दर्द होना आदि बताया गयाअगर किसी को भी इस प्रकार की बीमारी हो गई हो तो स्वास्थ्य केंद्र में जाकर दवाई प्राप्त कर सकते हैं सावधानी ही इसका बचाव है विद्यालय के प्राचार्य बीरबल नंद ने कहा कि इस बीमारी से अपने आप को दूर रखें साथ ही साथ दूसरों को भी इसकी जानकारी दें ताकि अन्य लोगों तक यह ना फैले।इस बीमारी के बचाव के लिए विद्यालय परिवार को इनके द्वारा दवाइयां भी दी गई इस अवसर पर विद्यालय का डायरेक्टर सुरेश बंसल विद्यालय के प्रिंसिपल बीरबल नंद देव शयनी ठाकुर दिशा तिवारी प्रियंका सेन किरण यादव निकिता प्रधान सुनीता प्रधान आंचल घोष बबीता प्रधान एवं रमेश श्रीवास्तव उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.