सावन का दूसरा सोमवार -राजधानी वासी भोलेनाथ की भक्ति मे डूबे
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में खुशहाली आती है।
भगवान शिव की विधि -विधान से पूजा-अर्चना करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं ।
सावन के दूसरे सोमवार को राजधानी के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की बरसते पानी में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी ।
हाटकेश्वर महादेव मंदिर महादेव घाट, बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, नरहरेश्वर मंदिर, शिव मंदिर बूढ़ा पारा,सद्दानी चौक,में भक्तो की लंबी कतार दिखी।
आज के दिन शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजा अर्चना कर भक्त गण भगवान को प्रसन्न करते दिखे।
आज मंदिरों में विशेष साज सज्जा एवं श्रृंगार किया गया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.