पद्मिनी एकादशी भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना करने से होती है, मनोकामना पूरी
सी एन आ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पद्मिनी एकादशी व्रत रखने से व्रत रखने वाले साधक को भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। एवं सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं।
आज 29 जुलाई शनिवार के दिन यह व्रत है ।
आज पद्मिनी एकादशी के अवसर पर दो अत्यंत ही शुभ योग है,आज व्रत धारकों को ब्रह्म योग और इंद्र योग में पूजा -अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त होगा ।
ब्रह्म योग प्रात:9.34 बजे तक रहेगा और इसके बाद इंद्र योग की शुरुआत हो जाएगी ।यह दोनों ही मुहूर्त को अत्यंत शुभ बताया गया है ।
आज के दिन साधकों को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान -ध्यान कर पीला वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु जी का पूजन करने से जीवन में आने वाली सारी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।
हर साल 24 एकादशी पड़ती है। लेकिन इस साल अधिक मास होने से 26 एकादशी पड़ रही है।
अधिक मास होने से 2 एकादशी बढ़ गई है ।अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी के नाम से जानते हैं।
अधिक मास की पद्मिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.