खुज्जी
गावाें के मुख्य रास्ते पर लग रहे कचरे के ढेर,ग्राम पंचायत नहीं करा रहीं साफ-सफाई
विकासखंड छुरिया अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गैंदाटोला मे बड़ी मात्रा में गली और सड़कों पर कचरे के ढेर लगे होने से आवागमन की व्यवस्था बिगड़ रही है। ग्राम में साफ-सफाई नहीं होने से ग्रामीणों के बीच बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। जिसको लेकर लाेग पंचायत द्वारा साफ-सफाई नहीं कराने की शिकायत कर रहे हैं। ग्राम पंचायत महीनों से कचरा नहीं उठने से गंदगी का ढेर लगता जा रहा है। जिससे गांव में दुर्गंध फैलती रहती है। ग्राम की मुख्य सड़क मे कचरा जमा होने से लोगों को हो रही है परेशानी मुख्य मार्ग पर कचरा पड़ा रहने से मच्छर पनपते रहते हैं। जिससे ग्रामीणों को बीमारी की चपेट में आने का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है ग्रामों की सफाई व्यवस्था पर अधिकारियों को ध्यान देना जरूरी है। जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
ग्राम पंचायत द्वारा नहीं कराई जाती साफ सफाई
ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामों में साफ-सफाई नहीं कराई जाती, जिससे महीनों कचरा सड़क पर पड़ा रहता है। सफाई व्यवस्था के नाम खानापूर्ति कर दी जाती है। जबकि सफाई व्यवस्था की राशि पूरी निकाल ली जाती है। लेकिन ग्राम की स्थिति जस की तस बनी रहती है। इस और जनपद के अधिकारी भी पंचायतों में सफाई व्यवस्था पर जोर नहीं दे रहे हैं। जिससे मनमर्जी का काम किया जाता है।
जनपद पंचायत क्षेत्र में आने वाली कई ग्राम पंचायतों की यह स्थिति है। ग्राम पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों को इस ओर ध्यान देकर सफाई व्यवस्था करानी चाहिए। जिससे ग्राम पंचायतों भी स्वच्छ रहें। लेकिन कर्मचारी इस ओर ध्यान ही नहीं देते।
सी एन आई न्यूज खुज्जी से भीतांत गरूड़ की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.