Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 27, 2023

कलेक्टर ने राष्ट्रीय खेल जू जित्सू में पदक प्राप्त करने वाले जिले के विजेताओं छात्राओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 कलेक्टर ने राष्ट्रीय खेल जू जित्सू में पदक प्राप्त करने वाले जिले के विजेताओं छात्राओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने राष्ट्रीय खेल जू जित्सू में पदक प्राप्त करने वाले जिले के स्कूली विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर श्री शर्मा ने  संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में राष्ट्रीय खेल जू जित्सू में पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से भेंट कर खेल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विजेता विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कठिन परिश्रम एवं निरंतर साधना से जीवन में उपलब्धि हासिल करने को कहा। मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों के कोच सुरेश सांडिलय ने बताया कि 27 एवं 28 मार्च को मध्यप्रदेश के देवास में राष्ट्रीय खेल का आयोजन हुआ था, जिसमंे जिले की विद्यार्थी कुमारी गीता देशमुख ने सिल्वर, कुमारी याना सांडिल्य एवं कुमारी खिलेश्वरी ने ब्रांस मेडल सहित जिले के कुल 03 बच्चों ने पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि गीता देशमुख स्वामी आत्मनंद उत्कृष्ट विद्यालय आमापरा बालोद में 8वीं की छात्रा है। वहीं याना देशमुख संस्कार शाला में कक्षा 11 वीं और खिलेश्वरी साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाघमारा में 9वीं की छात्रा है। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य 2026 में आयोजित एशिया कप में शामिल होकर पदक प्राप्त करना है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर भी उपस्थित थीं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad