Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 27, 2023

शराब के नशे धुत होकर डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ गाली गलौज कर हंगामा करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 शराब के नशे धुत होकर डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ गाली गलौज कर हंगामा करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।



आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-502/2023 धारा 294,506,427 भा.द.वि. एवं धारा 3 चिकित्सा संस्थान में हिंसा एवं क्षति अधिनियम पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।


कबीरधाम जिला अस्पताल के प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक-25 जुलाई 2023 को शाम 4:00 बजे जिला अस्पताल कवर्धा में डॉक्टर एवं स्टॉप अपनी ड्यूटी पर तैनात होकर मरीजों का इलाज कर रहे थे, उसी समय एक व्यक्ति जिसका नाम सागर साहू पिता नरेश साहू उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम गंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम आया। जो शराब के नशे में धुत होकर अभद्र गाली गलौज करते हुए अस्पताल के अंदर आ गया। जिस पर उपस्थित अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ के द्वारा आरोपी सागर साहू को गाली गलौज करने से मना करने पर सागर साहू द्वारा अस्पताल की खिड़की और एंबुलेंस को तोड़फोड़ करने लगा। जिसे देख उपस्थित सिक्योरिटी स्टाफ के द्वारा आरोपी को रोका गया, तो आरोपी सागर साहू द्वारा सिक्योरिटी स्टाफ के साथ भी गाली गलौज कर उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर मारपीट पर उतारू हो गया। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी सागर साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 502/2023 धारा 294,506,427 भादवि, एवं धारा 3 चिकित्सा संस्थान में हिंसा एवं क्षति अधिनियम पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया, जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा आरोपी सागर साहू पिता नरेश साहू उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम गंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना टीम से प्रधान आरक्षक हिरेंद्र प्रताप एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।


*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad