Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 9, 2023

संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी के समक्ष किसान ने कृषि ऋण बढ़ाने की मांग रखी, श्री मंडावी की पहल पर तत्काल 15 हजार से 30 हजार रूपये कृषि ऋण की मिली स्वीकृति

 संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी के समक्ष किसान ने कृषि ऋण बढ़ाने की मांग रखी, श्री मंडावी की पहल पर तत्काल 15 हजार से 30 हजार रूपये कृषि ऋण की मिली स्वीकृति




किसान ने कहा, शासन प्रशासन की संवेदनशीलता से मिली बड़ी राहत, अब उन्हें खेती किसानी करने में नही होगी दिक्कत


      मोहला 09 अगस्त 2023। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज विभिन्न योजनाओं से अनेकों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिला कार्यालय मोहला के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आज मानपुर ब्लॉक के ग्राम नेड़गांव के किसान श्री महंगू राम गोड़ को कृषि ऋण के तहत 15 हजार रुपिया का चेक वितरित किया गया। किसान श्री महंगू राम ने विधायक के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि 15 हजार रुपिया खेती किसानी के लिए कम पड़ेगा। संसदीय सचिव श्री मंडावी एवं कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने किसान की पीड़ा को मर्म स्पर्श करते हुए 15 हजार की राशि को बढ़ाकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए 30 हजार किए जाने हेतु सहकारिता विभाग को निर्देशित किया। सहकारिता विभाग द्वारा शीघ्रतापूर्वक कार्यवाही करते हुए किसान के लिए 30 हजार रुपिया की ऋण स्वीकृति का चेक प्रेषित किया। विधायक एवं संसदीय सचिव श्री मंडावी ने संबंधित किसान श्री महंगू राम  को मानपुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में उक्त ऋण स्वीकृति का चेक संबंधित किसान को प्रदाय किया। 

    किसान ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि शासन प्रशासन की संवेदनशीलता से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार ऋण स्वीकृति किए जाने से उन्हें खेती किसानी के काम को अब करने में आसानी होगी। अब किसी परेशानी का उन्हें सामना करना नही पड़ेगा। किसान ने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा शीघ्रतापूर्वक कार्यवाही किए जाने से उन्हें और उनके परिवार जनों को काफी खुशी मिली है।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad