Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 15, 2023

मुख्यमंत्री ने कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय के नव निर्मित भवन और बालक-बालिका छात्रावास का किया लोकार्पण 157 करोड 13 लाख रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन साजा के हार्टिकल्चर एवं कृषि महाविद्यालय में दो-दो स्नातकोत्तर विषय संचालित करने की घोषणा की योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहा परिवर्तन - मुख्यमंत्री श्री बघेल

 मुख्यमंत्री ने कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय के नव निर्मित भवन और बालक-बालिका छात्रावास का किया लोकार्पण



157 करोड 13 लाख रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन


साजा के हार्टिकल्चर एवं कृषि महाविद्यालय में दो-दो स्नातकोत्तर विषय संचालित करने की घोषणा की


योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहा परिवर्तन - मुख्यमंत्री श्री बघेल


रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा:-* मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विकासखण्ड साजा के ग्राम मौहाभाठा में कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय के नव निर्मित भवन और बालक-बालिका छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होने स्व. श्रीमती कुमारी देवी चौबे के प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके साथ ही CM बघेल ने जिले के 157 करोड 13 लाख रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। 



मुख्यमंत्री बघेल ने साजा के हार्टिकल्चर कॉलेज में वेजीटेवल साइंस, फ्रूट साइंस की पीजी क्लास प्रारंभ होगी और कृषि में एंटोंमोलॉजी एवं एग्रोनोमी की पीजी कक्षा संचालित करने की घोषणा की। इस अवसर पर गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव व विधायक  गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा, कुलपति इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बीते साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है। इन योजनाओं से किसानों के जेब में पैसा पहुंच रहा है। किसानों के कर्ज माफी से लेकर राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से भी हितग्राही लाभांवित हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अब गौठानों में रीपा स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के और अवसर मिले हैं। रीपा की तर्ज पर नगरीय निकायों में महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। 



रीपा में उत्पादित सामग्री स्थानीय बाजार के साथ-साथ सी-मार्ट जरिए भी विक्रय हो रही है।

  मुख्यमंत्री  ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान के साथ ही अन्य खाद्यान्न, उद्यानिकी वृक्षारोपण आदि के लिए नगद राशि भी किसानों के खाते में पहुंची है। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर कोदो कुटकी और रागी की खरीदी की जा रही है। उन्होने कहा कि पहली बार प्रदेश में 94 हजार क्विंटल मिलेट फसलों का उपार्जन किया गया है। गोबर खरीदी से पशुपालकों और चरवाहों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।



 कोई सोंच भी नहीं सकता था कि गोबर के विक्रय से लोग अपनी आर्थिक उन्नती कर सकेंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ में यह संभव हुआ है। मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि हमारे पूरखों ने जो सपना देखा वो आज साकार हो रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है और वे आर्थिक रुप से मजबूत हो रहे हैं। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री  बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों का दौरा किया है, उनके इन्ही दीर्घ अनुभव का परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ के वातावरण परिस्थिति के अनुरुप कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं कृषक हैं और इस क्षेत्र में विकास के लिए लगातार कार्य किए हैं जिससे कृषि के क्षेत्र में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है।



पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होने बजट के लगभग एक तिहाई से अधिक 01 लाख 75 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में डाला है। इस वर्ष 107  लाख मीट्रिकटन धान की खरीदी की है। आगामी वर्ष में 136 लाख मीट्रिकटन धान की खरीदी की जाएगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं वो करते हैं। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में अनेक योजनाओं का लाभ किसानों और नागरिकों को मिल रहा है। कार्यक्रम में कलेक्टर पी.एस.एल्मा, पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल,  अनुविभागीय अधिकारी (रा.) साजा विश्वास राव मस्के सहित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad